सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीएम मोदी ने पूरी की कपिल शर्मा की ये ख्वाहिश, कॉमेडियन बोले- 'सर आपका सेंस ऑफ ह्यूमर तो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma is very happy to met with pm modi at mumbai
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जब से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) सीजन-2 से टेलीविजन पर कमबैक किया है उनके सितारे बुलंदियों पर है। टीआरपी के रेस में भी कपिल शर्मा का शो नंबर एक पोजिशन पर आ गया है। सुनील ग्रोवर के बिना ही इस बार कपिल ने अपना शो संभाल लिया है। बीते शनिवार कपिल शर्मा की एक बहुत बड़ी ख्वाहिश पूरी हुई। इस ख्वाहिश के पूरा होने का इंतजार कपिल लम्बे वक्त से कर रहे थे।

Trending Videos
kapil sharma is very happy to met with pm modi at mumbai
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

बीते शनिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मुंबई में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन किया। इस समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma is very happy to met with pm modi at mumbai
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस कार्यक्रम के दौरान ही कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात से कपिल शर्मा बहुत खुश हुए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ ली गई फोटो पोस्ट की। इस फोटो में कपिल शर्मा पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा और पीएम मोदी के चेहरे की मुस्कुराहट बता रही है कि इस मुलाकात से दोनों खुश हैं।

kapil sharma is very happy to met with pm modi at mumbai
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपसे मिलना सुखद रहा। इस मुलाकात में मुझे जानने को मिला कि आप के पास हमारे देश और फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए कितने सारे इंस्पायरिंग आइडियाज हैं। मैं ये भी कहना चाहूंगा कि आपके पास एक बेहतरीन सेंस ऑप ह्यूमर भी है। 

विज्ञापन
kapil sharma is very happy to met with pm modi at mumbai
kapil sharma

कपिल शर्मा कई बार यह बात कह चुके हैं कि उनकी यह हार्दिक इच्छा है कि वह अपने शो पर पीएम मोदी को बुलाएं। कपिल शर्मा अक्सर प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं और लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed