फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब शाहरुख खान ने की थी कपिल की बड़ी मदद, इस बुरी आदत से दिलवाया था छुटकारा

Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma revealed that shahrukh khan helped him to quit drinking habit and anxiety know details
कपिल शर्मा - फोटो : Social Media

कपिल शर्मा टेलीविजन का एक बहुत बड़ा नाम है। उनकी लाइफ से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता हैं, लेकिन कपिल की जिंदगी में भी एक ऐसा समय आया था जब वो एक संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे और डिप्रेशन का शिकार तक हो चुके थे। हालांकि कपिल शर्मा आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। लेकिन एक समय था जब कपिल शराब के सेवन और घबराहट की समस्या से गुजर रहे थे और इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान किया था।



कपिल शर्मा ने साझा किया किस्सा

कपिल ने एक मीडिया से खास बातचीत में बताया कि जब वो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो उस दौरान शाहरुख खान ने उनकी काफी मदद की थी। कपिल ने बताया कि उन्होंने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद वो लगातार अपने करियर में नीचे गिर रहे थे। लेकिन शाहरुख खान की मदद से वह ट्रैक पर वापस आए और उन्होंने ही उन्हें इस मुश्किल समय से बाहर निकालने में मदद की।

kapil sharma revealed that shahrukh khan helped him to quit drinking habit and anxiety know details
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

शाहरुख खान ने किया था गाइड

कपिल ने बताया कि एक ऐसा समय था जब शाहरुख खान ने उनका मार्गदर्शन किया था। फिल्म ‘फिरंगी’ के दौरान कपिल ने बताया था कि शाहरुख खान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से गाइड किया था और शराब के सेवन और उनकी घबराहट से उन्हें बाहर निकाला था।

kapil sharma revealed that shahrukh khan helped him to quit drinking habit and anxiety know details
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने बताया कि एक समय वो इतने ज्यादा डिप्रेशन में चले गए थे कि वो स्टेज पर परफॉर्मेंस देने से भी डरने लगे थे और वो अपने डॉगी के साथ ऑफिस में बंद रहते थे। लोगों ने उनके शो पर आना बंद कर दिया था और वो लोगों के रडार से बाहर होने लगे थे। हालांकि उनके एक दोस्त ने उन्हें अपने सी-फेस वाले अपार्टमेंट में कुछ दिनों के लिए जाकर रहने की सलाह दी, ताकि उनका थोड़ा मूड बदले।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma revealed that shahrukh khan helped him to quit drinking habit and anxiety know details
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने कहा कूदने का मन कर रहा था

कपिल ने मीडिया से खास बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि जब वो अपने अपार्टमेंट में पहुंचे तो सामने बड़ा गहरा समुद्र देखकर उनके दिल में आया कि वो उसमें कूदने का मन हुआ, उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि पूरी दुनिया उन पर गोलियां चला रही हैं। कपिल ने ये बताया कि उनके डिप्रेशन में जाने की वजह थी कि उनकी नकारात्मक पब्लिसिटी।

विज्ञापन
kapil sharma revealed that shahrukh khan helped him to quit drinking habit and anxiety know details
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कहा मीडिया काफी गलत चीजें कहती थीं

कपिल ने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म के लिए लगातार ट्रैवल कर रहा था और उस दौरान मीडिया ने मेरे बारे में काफी गलत चीजें लिखी, जिसमें ये भी लिखा जाता था कि मैं शराबी हूं और उस दौरान मेरे पास कोई नहीं था जो मेरी नकारात्मक छवि को लेकर बोल सके। इसके बाद ट्वीट का मामला आया और उनकी मुसीबत बढ़ गई। कपिल ने कहा कि मैं एक सच्चा इंसान हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed