लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा एक ऐसा नाम बन गये हैं, जो कि घर-घर पॉपुलर हैं। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी की दुनिया का बेहद प्रसिद्ध शो है, जहां इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी आने को तरसती हैं। यह एक ऐसा शो है, जहां कपिल शर्मा अपने मेहमानों से उनकी गुजरी जिंदगी के किस्सों को भी हास्य में डुबोकर बाहर निकाल लाते हैं। सबकी जिंदगी के बारे में नये-नये खुलासे करने वाले कपिल शर्मा ने अब खुद को लेकर भी एक खुलासा किया है। यह खुलासा गिन्नी चतरथ को प्रपोज करने को लेकर है।
Kapil Sharma Ginni Chatrath: कॉमेडियन कपिल शर्मा का खुलासा, नशे की हालत में किया था गिन्नी चतरथ को प्रपोज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी से शादी की थी। उनकी बेटी का नाम अनायरा और बेटे का नाम त्रिशान है। कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में शायद ही ज्यादा बात की हो, पर अब उन्होंने एक महत्वपूर्ण खुलासा जरूर किया है।
अभिनेत्री गिन्नी चतरथ कॉमेडियन कपिल शर्मा से शादी से पहले कुछ रियलिटी शो में दिखाई दी थीं। दोनों ही साथ में थिएटर करते थे। अब कपिल शर्मा ने एक वीडियो में खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने एक दिन नशे में गिन्नी चतरथ को प्रपोज करने के लिए पर्याप्त हिम्मत जुटाई थी।
नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी अपने आगामी नेटफ्लिक्स स्पेशल कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा ने यह खुलासा किया है। कपिल शर्मा इस वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने गिन्नी को नशे की हालत में प्रपोज किया था।
कॉमेडियन कपिल शर्मा दर्शकों से कहते हैं, "एक दिन जब गिन्नी ने मुझे फोन किया तो मैंने ऑफिसर्स चॉइस पी थी।'' जैसे ही मैंने फोन उठाया पूछ लिया, ''क्या आप मुझसे प्यार करते हैं?'' यह सुनकर गिन्नी चौंक गई और बोली ''क्या! इस आदमी में हिम्मत कैसे आ गई।'' कपिल शर्मा आगे कहते हैं कि मैं शुक्रगुजार हूं कि उस दिन मैंने ताड़ी नहीं पी थी। वरना मेरा सवाल होता ''गिन्नी तेरे पापा को ड्राइवर चाहिए?''