फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने किया था 6 घंटे का किसिंग सीन? तेजस्वी प्रकाश ने घर में किया खुलासा

Mon, 17 Jan 2022 01:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 tejasswi prakash said that abhijeet bichukale did a six hour kissing scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 जब से शुरू हुआ है तब से ही चर्चाओं में बना हुआ है। हर बार की तरह शो में इस बार भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स आए हैं, जो अपने विवादों और लड़ाई-झगड़ों की वजह से दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इस लिस्ट में अभिजीत बिचुकले का नाम शामिल है। अभिजीत बेशक घर में मजबूत कंटेस्टेंट नहीं हैं लेकिन वह अपने विवादों की वजह से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। इस ‘वीकेंड का वार’ में भी ऐसा ही हुआ। ‘वीकेंड का वार’ में घर में पत्रकारों ने एंट्री की और इस दौरान अभिजीत बिचुकले की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई शांत रह गया। बिग बस के घर में तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया कि अभिजीत बिचुकले ने एक म्यूजिक वीडियो के दौरान 6 घंटे का किसिंग सीन किया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे पर अभिजीत का भी रिएक्शन आया है।

Bigg Boss 15 tejasswi prakash said that abhijeet bichukale did a six hour kissing scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो में पत्रकारों ने आकर कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे से जुड़ा बड़ा खुलासा करते हुए एक-एक खबर बनानी थी। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश ने अभिजीत बिचुकले का नाम लिया है और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया।

Bigg Boss 15 tejasswi prakash said that abhijeet bichukale did a six hour kissing scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि अभिजीत बिचुकले ने एक म्यूजिक वीडियो में छह घंटों का एक किसिंग सीन किया है और ये जानकारी राखी सावंत की तरफ से सामने आई है। तेजस्वी प्रकाश की ये बात सुनकर घरवाले सभी हंसने लगे थे। इतना ही नहीं, सलमान खान भी तेजस्वी की न्यूज को सुनकर उन्हें देखने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 tejasswi prakash said that abhijeet bichukale did a six hour kissing scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश की इस बात पर अभिजीत बिचुकले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वह भी तेजस्वी की इस बात पर हंसने लगते हैं और कहते हैं कि ये कुछ भी बोल रही है। दूसरी तरफ, तेजस्वी की इस न्यूज पर पत्रकारों ने कहा कि आपने यहां कॉमेडी करने की कोशिश की लेकिन सबको रोना आ रहा है। इसमें कोई सनसनीखेज खुलासा नहीं था।  

विज्ञापन
Bigg Boss 15 tejasswi prakash said that abhijeet bichukale did a six hour kissing scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस टास्क में ही राखी सावंत ने बताया कि देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी बचपन में हो चुकी है। वह एक बालिका वधू हैं। राखी की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, राखी के इस खुलासे के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि ये बात बिल्कुल सही है। देवोलीना ने बताया था कि उनकी शादी केले के पेड़ से हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed