फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बचपन में हो चुकी है देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी, राखी सावंत ने खुलासा करते हुए एक्ट्रेस को कहा- बालिका वधू

Mon, 17 Jan 2022 12:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant reveals that Devoleena Bhattacharjee got married as a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है और इससे पहले घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के लिए सख्त रुख अपना लिया है। हर कोई इस शो का विनर बनना चाहता है और इसी वजह से घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस ‘वीकेंड का वार’ पर भी घर में ऐसा ही हुआ। एक तरफ कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने ही लड़ते झगड़ते हुए नजर आए। तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे की पोल भी खोली। बिग बॉस में राखी सावंत ने देवोलीना भट्टाचार्जी की जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा सच बताया।


 
राखी सावंत ने शो में सबके सामने खुलासा किया कि देवोलीना की शादी बचपन में ही हो चुकी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने उन्हें बालिका वधू तक कह दिया। इसके बाद देवोलीना ने राखी की बात को सच बताती हैं। इसके पीछे की सारी कहानी भी बताई।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant reveals that Devoleena Bhattacharjee got married as a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में घर में तीन पत्रकार ने एंट्री की। इस दौरान पत्रकारों ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी को कंटेस्टेंट से जुड़ा एक खुलासा करते हुए खबर बतानी थी। इसी दौरान राखी सावंत ने देवोलीना भट्टचार्जी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant reveals that Devoleena Bhattacharjee got married as a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने इस टास्क के दौरान बताया कि देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी बचपन में हो चुकी है। वह एक बालिका वधू हैं। राखी की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, राखी के इस खुलासे के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि ये बात बिल्कुल सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant reveals that Devoleena Bhattacharjee got married as a child
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि ये बात सच है। बचपन में मेरी शादी हुई है लेकिन सच्चाई ये है कि मेरी शादी किसी लड़के से नहीं बल्कि एक केले के पेड़ से करवाई गई थी। देवोलीना की इस बात पर हर कोई हंसने लगा। इतना ही नहीं, सलमान खान भी देवोलीना से मजाक में पूछते हैं कि क्या वो पेड़ अब बड़ा हुआ। इस पर देवोलीना कहती हैं कि अब वो मर गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant reveals that Devoleena Bhattacharjee got married as a child
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस टास्क में हर कंटेस्टेंट दूसरे सदस्य पर निशाना साधने की कोशिश भी करता है। शमिता शेट्टी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की बात करती हैं तो वहीं रश्मि देसाई अभिजीत बिचुकले की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed