{"_id":"5cdca27fbdec220708713ed9","slug":"kapil-sharma-revelation-shocking-about-his-guests-at-his-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने खुद की शादी में आए मेहमानों को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा ने खुद की शादी में आए मेहमानों को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन
मशहूर कॉमेडियन और फिल्म कलाकार कपिल शर्मा ने खुद की शादी में आए मेहमानों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कपिल ने बीते वर्ष 2018 में बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। इस शादी में रिश्तेदारों के साथ-साथ फिल्म जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी। हाल ही में कपिल ने मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।
2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
कपिल ने शो में मेहमानों को लेकर बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। बता दें कि कपिल की शादी में तकरीबन पांच हजार लोग आए थे। इस पर कपिल ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे।
3 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अपकमिंग शो में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके पति और बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। इस दौरान सायना और परुपल्ली शादी से जुड़े बड़े-बड़े राज से यहां पर्दा हटाते नजर आएंगे। ऐसे में कपिल भी अपनी शादी से जुड़े और भी कई खुलासे यहां करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
कपिल ने अपनी शादी को लेकर कहा 'पता है,सायना और परुपल्ली की शादी में सिर्फ चालीस से पचास लोग थे, जब विराट और अनुष्का ने शादी की तब उनकी शादी में भी चालीस लोग ही मौजूद थे, यही स्थिति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में रही थी, लेकिन मैं जानना चाहता थी कि क्या ये चालीस लोग वही है जो इन तीनों शादी में मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने बताया कि कई पियक्ड़ों ने भी अमृतसर में उनकी शादी में जमकर मस्ती की। पहले जब सुपर डांसर जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर शो में पहुंचे थे तो कपिल ने बताया था कि उनकी शादी में कई लोग ऐसे थे जो बिन बुलाए मेहमान थे। बता दें कि जब कपिल शादी में बिजी थे तो किसी अंजान शख्स ने उनके पास आकर उन्हें गले पर चुम लिया था। कपिल ने कहा कि उन्हें इससे बहुत चिढ़चिढ़ाहट हुई थी और उसे शादी से बाहर भगा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।