कॉमेडियन कपिल शर्मा ने परिवार के साथ दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनकी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा शर्मा हैं। पूरा परिवार कैमरे के सामने पोज देता नजर आया।
परिवार के साथ कपिल शर्मा ने धूमधाम से मनाई दिवाली, क्यूट अंदाज में दिखीं बेटी अनायरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने परिवार के साथ दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनकी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा हैं। पूरा परिवार कैमरे के सामने पोज देता नजर आया।
कपिल ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में अनायरा बेहद क्यूट लग रही हैं। लुक्स की बात करें तो कपिल शर्मा ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है जबकि गिन्नी और अनायरा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। अनायरा के सिर पर लगा हेयरबैंड उन पर खूब जच रहा है।
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नजर आए। कपिल शर्मा करीब डेढ़ साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे। सिद्धू ने कपिल को फौरन गले लगा लिया और हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने बातचीत के दौरान खूब ठहाके लगाए।
नवजोत सिद्धू और कपिल शर्मा 14 साल तक कई कॉमेडी शो में एक साथ काम कर चुके हैं। पुलवामा हमले पर दिए गए बयान के बाद विवादों में आए नवजोत सिद्धू को कथित तौर पर निजी टीवी चैनल ने जज के पद से हटा दिया था। सिद्धू ने एक बार कहा था कि कॉमेडी शो उनकी रूह की खुराक है। इस मुलाकात को इस नजरिये से भी देखा जा रहा है।