बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन सेलिब्रिटी सभी देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। इसी के चलते कई बार ये सेलेब्स ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। लेकिन कपिल ने भी अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी।
यूजर ने कपिल शर्मा से कहा 'चुपचाप कॉमेडी कर', कॉमेडियन ने जवाब से कर दी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कपिल अक्सर अपने कई मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। और जब भी वो ट्रोलर्स के निशाने पर आते हैं तो सभी तो मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है।
दरअसल कपिल शर्मा ने हाल ही में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कपिल ने लिखा, 'किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।'
किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए।कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले।हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।#farmers
कपिल के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। यूजर ने कपिल के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर। ज्यादा किसान हितैशी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख।' वहीं कपिल शर्मा भी ये ट्वीट पढ़कर चुप नहीं बैठे। उन्होंने इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया।
कॉमेडी कर चुप चाप , राजनीति करने की कोशिश मत कर
ज्यादा किसान हितैसी बनने की कोशिश मत कर ,जो काम तेरा है उस पर फोकस रख ,
यूजर के इस कमेंट को रिट्वीट करते हुए कपिल ने लिखा, 'भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक्की में योगदान दें 50 रुपये का रीचार्ज करवा के फालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद'।
भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूँ, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक़्क़ी में योगदान दें 🙏 50 rs का रीचार्ज करवा के फ़ालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद #JaiJawanJaiKissan https://t.co/EIyByD9cHJ
पढ़ें: मां बनने के बाद सपना चौधरी को फिर से हुआ प्यार, बगीचे में झूमती हुई आईं नजर