फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कपिल ने शो के दौरान क्या कह दिया ऐसा? सुनते ही ठहाके लगाकर हंसने लगीं एकता कपूर

Fri, 28 Jun 2019 07:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 28 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma suggestion to Ekta Kapoor will make you laugh video viral
Kapil Sharma and Ekta Kapoor - फोटो : instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में हर बार कोई ना कोई नया मेहमान आता है। इस बार कपिल के शो में एक ऐसी मेहमान आने वाली हैं जिन्हें 'टेलीविजन की क्वीन' कहा जाता है। खास बात यह है कि इनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी नजर आएंगी। इस शो का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें कपिल 'टीवी सीरियल की क्वीन' एकता कपूर से कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर एकता खिलखिलाकर हंसने लगती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kapil Sharma suggestion to Ekta Kapoor will make you laugh video viral
Mallika, Ekta Kapoor and Tusshar Kapoor - फोटो : twitter

इस वीडियो को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एकता कपूर और मल्लिका शेरावत के साथ तुषार कपूर भी हैं। इस वीडियो में कपिल कहते हैं कि 'मैंने एकता से एक बात सीखी है। कोई भी आर्टिस्ट ज्यादा तंग कर रहा हो तो उसकी फोटो पर माला डाल दो।' कपिल की यह बात सुनकर एकता जोर से हंसने लगती हैं।

Kapil Sharma suggestion to Ekta Kapoor will make you laugh video viral
Krishna Abhishek - फोटो : instagram
कपिल के शो में सपना का किरदार निभा रहें कृष्णा कहते हैं- 'पूरी दुनिया जानती है यही हमारी एकता है। इसी से हम जीतू है और यही हमारी शोभा बढ़ाती है।' आपको बता दें, कपिल के शो में ज्यादातर स्टार्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने आते रहते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी 'कबीर सिंह' फिल्म को प्रमोट करते नजर आए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This weekend @ektaravikapoor @mallikasherawat @tusshark89 @krushna30 @kikusharda @altbalaji #thekapilsharmashow #boosabkiphategi @sonytvofficial #tkss #comedy #fun #horror #laughter 🤗

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma suggestion to Ekta Kapoor will make you laugh video viral
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा का शो ऑनएयर होने के बाद कुछ वक्त तक तो नंबर एक की पोजीशन पर रहा। वहीं अब इस शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इस हफ्ते यह शो नंबर 9 पर रहा। कपिल के शो में अर्चना पूरन सिंह जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में अर्चना ने खुलासा किया है कि दूसरों से ज्यादा खुद का मजाक उड़ाने वाले स्टार्स में सबसे आगे सलमान खान हैं। वो खुद का दूसरों से ज्यादा मजाक उड़ाते हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma suggestion to Ekta Kapoor will make you laugh video viral
salman khan - फोटो : social media

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे लोग हैं जो खुद पर दूसरों से ज्यादा हंसते हैं। सलमान खान खुद ही अपनी फिल्मों पर जोक्स क्रैक करते हैं और खूब हंसते हैं। अर्चना ने खुद पर हंसने वाले स्टार्स में एक्टर अनिल कपूर का भी नाम लिया। जो कि खुद पर जोक्स क्रैक करने से नहीं डरते और खूब हंसते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed