बाकी सितारों की तरह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी लॉकडाउन में अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए लाइव चैट कर रहे हैं। कपिल से लाइव चैट के दौरान हाल ही में एक यूजर ने पूछा कि लॉकडाउन खत्म होते ही आप किससे मिलना चाहते हैं। जवाब में कपिल शर्मा ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
2 of 5
Kapil Sharma with Mother
- फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने #AskKapil सेशन के दौरान पूछा कि आप लॉकडाउन खत्म होते ही सबसे पहले किससे मिलना चाहते हैं? कपिल ने तुरंत कहा कि 'वो अपनी मम्मी से मिलना चाहते हैं। वो पंजाब में हैं।' दरअसल, कपिल अपनी मां के दिल के बेहद करीब हैं। कपिल का उनकी मां से जुड़ाव कितना है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वो कपिल के हर शो में आती हैं।
3 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : Social Media
कपिल ने इस बात को कई बार शो में दोहराया भी है। इससे अलावा चैट शो में कपिल से एक प्रशंसक ने ऐसा सवाल पूछा कि जिससे उनका मू़ड खराब हो गया। इसके बाद कपिल ने जो किया वो चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : Social Media
लाइव चैट के दौरान एक शख्स ने पूछा- 'कपिल शर्मा भाई आज कल मजा नहीं आ रहा। ट्विटर पर आप गुस्से में इधर-उधर निकल नहीं रहे काफी टाइम हो गया।' कपिल ने जवाब दिया- 'वाह तमाशा देखने वालों में से हो आप?' इसके अलावा एक यूजर ने सिद्धू जी की वापसी को लेकर भी कपिल से सवाल किया।
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल ने भी बेहिचक अपने दिल की बात कह दी। एक फैन ने पूछा- 'पाजी एक बहुत जरूरी सवाल, कोई आइडिया है कि ठोको ताली कब फिर से सुनने को मिलेगा?' कपिल का जवाब- 'मेरा भी बड़ा दिल करता है कि वो वापस आएं..अर्चना जी और सिद्धू जी एक साथ।'
Ramayan : अरुण गोविल का ट्वीट- नहीं थी अवॉर्ड पाने की इच्छा, यूजर्स बोले- 'आपके सामने कुछ भी मायने नहीं'