{"_id":"5da4388c8ebc3e93c418c322","slug":"kapil-sharma-wife-ginni-chatrath-baby-shower-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के लिए रखी बेबी शॉवर पार्टी, तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के लिए रखी बेबी शॉवर पार्टी, तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ginni Chatrath baby shower
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बीती रात कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) का बेबी शॉवर हुआ। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गिन्नी दिसंबर में मां बनने वाली हैं।
2 of 5
Ginni Chatrath baby shower
- फोटो : instagram
ऐसे में बेबी के आने की खुशी में कपिल ने बेबी शावर की पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में कपिल के शो की पूरी टीम शामिल हुईं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पार्टी में शिरकत की। गिन्नी के बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
3 of 5
Ginni Chatrath baby shower
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों को कपिल ने तो अपने अकाउंट पर शेयर नहीं किया लेकिन भारती ने अपने इंस्टा स्टोरी पर यहां की तस्वीरें कपिल के फैंस के लिए शेयर की हैं। इस खास मौके पर गिन्नी ने पिंक गाउन और सिर पर टियारा पहना हुआ है। गिन्नी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ginni Chatrath baby shower
- फोटो : instagram
पत्नी के लिए कपिल शर्मा एडवांस शूटिंग कर रहे हैं। ताकि दिसंबर में ब्रेक लेने के बावजूद उनका शो ऑन एयर रहे। आने वाले दिनों में कपिल फिल्म हाउसफुल 4, सांड की आंख और मेड इन चाइना की कास्ट के साथ शूट करेंगे।
इस खास मौके के लिए वो काफी एक्साइटिड हैं। वहीं कपिल ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कपिल ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया था जहां टीवी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।