फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: वीकएंड का वार में इस बार नजर नहीं आएंगे सलमान खान, करण जौहर लगाएंगे घरवालों की क्लास!

Wed, 29 Nov 2023 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Nov 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar to host Bigg boss 17 Weekend ka Vaar Film director will Replace Salman Khan this week
सलमान खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 हर गुजरते एपिसोड के साथ मजेदार होता जा रहा है। शो में तरह-तरह  के ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में यह अपडेट सामने आया है कि वीकएंड का वार में इस बार सलमान खान नहीं नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि करण जौहर संभवतः मेजबान के रूप में सलमान खान की जगह लेंगे।


Rohit Roy: 'अमिताभ बच्चन की वजह से बना अभिनेता...', रोहित रॉय ने खुद किया खुलासा

Karan Johar to host Bigg boss 17 Weekend ka Vaar Film director will Replace Salman Khan this week
सलमान खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वीकेंड का वार एपिसोड का समय काफी नजदीक आ चुका है, लेकिन इस बार सभी घरवालों को होस्ट के रूप में  सलमान की जगह करण जौहर दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि करण जौहर वीकेंड एपिसोड की जिम्मेदारी संभाते हुए नजर आएंगे। वे इस हफ्ते शो में अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते दिखेंगे।

Karan Johar to host Bigg boss 17 Weekend ka Vaar Film director will Replace Salman Khan this week
करण जौहर, बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है कि करण शो की मेजबानी कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म निर्माता ने 'बिग बॉस ओटीटी 1' के पूरे सीजन की मेजबानी की थी। वह अपनी मेजबानी में बेहद ईमानदार थे और उनकी अनफिल्टर्ड राय के लिए दर्शकों ने उनकी सराहना भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar to host Bigg boss 17 Weekend ka Vaar Film director will Replace Salman Khan this week
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सलमान खान का शो 15 अक्टूबर को एक नए सीजन के साथ लौटा है। 'बिग बॉस 17' 24x7 ड्रामा से भरपूर मनोरंजन के साथ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। यह शो रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होता है।

विज्ञापन
Karan Johar to host Bigg boss 17 Weekend ka Vaar Film director will Replace Salman Khan this week
बिग बॉस 17 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बिग बॉस 17' में इस बार प्रतियोगी के रूप में अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा , समर्थ जुरेल और मन्नारा चोपड़ा नजर आ रहे हैं।
Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed