बिग बॉस 15 के बाद से एक्टर करण कुंद्रा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इस शो के बाद वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में भी जेलर बने नजर आए थे। इस शो में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। लॉकअप के फिनाले के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए थे। दोनों की मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच शादी से पहले उन्होंने एक नया घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस आलीशान फ्लैट की कीमत करोड़ों में है।
Karan Kundra: करण कुंद्रा ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, एक्टर की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 13 May 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन