{"_id":"640cb7c5ddfdd1cd7e04ff8d","slug":"karan-kundrra-breaks-silence-on-breakup-rumours-with-tejasswi-prakash-actor-says-thankyou-for-your-wishes-2023-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Kundrra : करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Karan Kundrra : करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर उन पर लगे सभी आरोपो पर सफाई पेश की है साथ ही ट्रोल्स पर एक मजेदार रिएक्शन भी दिया है। एक्टर ने तेजस्वी के साथ ब्रेकअप की खबरों को सीधे संबोधित न करते हूए उस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "सभी शुभकामनाओं, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद यह आपकी वजह से है कि हम दस गुना बढ़ गए हैं।"
2 of 6
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण के पहले तेजस्वी ने ब्रेकअप की अफवाहों पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही है। वहीं उन्होंने इस वीडियो पर शानदार कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा,"होल्ड अप।"
करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर कई ट्वीट के वायरल होने के बाद इस खबर ने सुर्खियां बटोरीं है। उन्होंने लिखा था, "न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता, जो घमंड में कहा, वही परेशानी के कहा होता।" इसके बाद फैंस ने करण को सलाह भी दी थी कि अपने पर्सनल मामले को ट्विटर पर लेकर आने के बजाय तेजस्वी से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : insta
इस दौरान तेजस्वी ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान करण के साथ शादी रचाने के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे प्यार हो गया है। मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं। मुझे लगता है कि जितना अधिक मैं इसके बारे में बात करती हूं, उतना ही अधिक लोग आपके जीवन में सुंदर चीजों से मनमुटाव दूर करते हैं। उन्होंने कहा और आगे कहा, "हम मजबूत हो रहे हैं और एक दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे है।
विज्ञापन
5 of 6
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा करण ने भी एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान बताया था ,“मैं शांत हूं, खुश हूं और बहुत सुकून में हूं। मैं अभी शांति में हूं क्योंकि मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए। मेरे पास स्पष्टता है।" बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 के घर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।