फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan-Tejasswi: करण-तेजस्वी के रिश्ते में आई दरार? ब्रेकअप पर अभिनेत्री के जवाब से फैंस को मिली राहत

Thu, 09 Mar 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Karan Kundrra hint at TejRan breakup in his latest tweet know reaction of Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में की जाती है। 'बिग बॉस 15' के घर के अंदर बनी इस जोड़ी के फैंस पूरे देश में हैं। प्रशंसक दोनों पर अक्सर प्यार बरसाते हैं और जल्द से जल्द दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। जहां करण और तेजस्वी के फैंस उनकी शादी के सपने देख रहे हैं, वहीं अभिनेता ने हाल ही में ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद सभी का सिर चकरा गया है। अफवाहें उड़ने लगी हैं कि तेजस्वी और करण का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अब तेजस्वी प्रकाश ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। 

Karan Kundrra hint at TejRan breakup in his latest tweet know reaction of Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta

सबके चहेते 'तेजरन' यानी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को शादी करते देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा के एक ट्वीट ने तेजरन के सभी फैंस को परेशान कर दिया था। बीते दिन करण कुंद्रा ने एक ट्वीट शेयर किया था, जो दिल टूटने पर बनी एक शायरी थी। इस ट्वीट में लिखा था, 'न तेरी शान कम होती.. न रुतबा घटा होता.. जो गम में कहा.. वही हस के कहा होता।' इस ट्वीट को देखते ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस के बीच खलबली मच गई थी। सभी कमेंट कर अटकलें लगा रहे थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है इसलिए करण ने ऐसा ट्वीट किया है।

Karan Kundrra hint at TejRan breakup in his latest tweet know reaction of Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि, तेजस्वी ने एक साक्षात्कार में लोगों द्वारा लगाई जा रही सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं प्यार करती हूं। मैं थोड़ी अंधविश्वासी हूं। मुझे लगता है कि मैं इसके बारे में जितना ज्यादा बात करती हूं, उतना ही ज्यादा लोग आपके जीवन की खूबसूरत चीजों से मनमुटाव दूर करने लगते हैं। इसलिए, शादी करना मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण चीज है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में तब तक बात करना चाहूंगी, जब तक कि यह सही में नहीं होती। मैं इसे छुपाकर रखना चाहूंगी। हमारा रिश्ता दिन-ब-दिन और मजबूत होता जा रहा है और हम एक-दूसरे साथ का आनंद ले रहे हैं।'
Pathaan-Tiger: 'टाइगर 3' में दमदार होगी पठान की एंट्री, सीन में जान भरने के लिए लगे छह महीने

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundrra hint at TejRan breakup in his latest tweet know reaction of Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta

गौरतलब है कि तेजस्वी और करण कुंद्र के फैंस ट्वीट देखने को बाद काफी परेशान हो गए थे और अभिनेता से तरह-तरह से सवाल कर रहे थे। जहां कुछ ने कमेंट कर पूछा कि क्या यह उनके रिश्ते के बारे में है, तो कुछ ने सार्वजनिक तौर पर अभिनेत्री के खिलाफ बोलने के लिए करण को काफी ट्रोल भी किया। हालांकि, तेजस्वी के इस बयान के बाद फैंस की सांस में सांस आ गई है।

विज्ञापन
Karan Kundrra hint at TejRan breakup in his latest tweet know reaction of Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta

गौरतलब है, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे और दोनों को प्यार हो गया था। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता का काफी अच्छा चल रहा है और दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डंट भी कर रहे हैं। तेजस्वी और करण को अक्सर एक साथ घूमते-फिरते स्पॉट किया जाता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो करण इन दिनों 'तेरे इश्क में घायल' में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी 'नागिन 6' के अलावा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed