{"_id":"5d0a023a8ebc3e38c5369b8f","slug":"karan-oberoi-on-bail-shared-horrific-experience-after-being-accused-of-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक महीने तक जेल में रहकर इस एक्टर की हो गई ऐसी हालत, सिर्फ पानी पीकर गुजारे कई दिन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक महीने तक जेल में रहकर इस एक्टर की हो गई ऐसी हालत, सिर्फ पानी पीकर गुजारे कई दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Karan Oberoi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर रेप का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद करण को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन अब करण ओबेरॉय को बेल मिल गई है। बेल मिलते ही करण ओबेरॉय का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जेल की आपबीती लोगों के साथ शेयर की। साथ ही बताया कि जेल में उन्हें किस तरह से रहना पड़ा और उनका एक-एक दिन कैसे गुजरा।
2 of 7
karan oberoi
- फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए करण ओबेरॉय ने अपनी आपबीती बताई। करण ने कहा- 'जेल में रहना आसान नहीं है, लेकिन मुझे जो सपोर्ट मिला वह बड़ी ताकत है। पहले दिन वहां गया तो हालात देखकर हैरान रह गया। मैंने 3 दिन पानी पीकर गुजारे। बस बिस्किट खा लेता था। ऐसा इसलिए क्योंकि जो खाना मिल रहा था वो खाना मुश्किल था। मैं इतना परेशान था कि रातभर जागता रहता।'
3 of 7
करन ओबरॉय
- फोटो : file photo
करण ने आगे कहा- '92 लोगों के लिए एक बाथरूम वो भी कमरे के साथ में बना था। उसकी सफाई हमें ही करनी थी। पानी पर्याप्त नहीं मिलता है। बाथरूम की जगह गटर कहना ही ठीक है। जेल में कुछ चीजें मेरे साथ दिल छू लेने वाली भी हुईं। हमें सोने के लिए बस एक शीट मिलती थी। मेरे लिए सोना मुश्किल था। मेरे सात बंद कैदी अच्छे थे। वो जानते थे कि मैं एक स्टार हूं। वो अपनी चादर का तकिया मेरे लिए बना देते थे। वहां मौजूद लोगों ने बहुद मदद की। यह देखकर दिल भर आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Karan Oberoi
- फोटो : social media
जेल में बिताए समय के बारे में बात करते हुए करण ओबेरॉय ने कहा- 'जैसे फिल्मों में दिखाते हैं, वैसा अंदर नहीं है। कई लोग गलत तरीकों से फंसाए गए हैं। वो पढ़े-लिखे नहीं है। इसलिए उनका केस वैसे ही चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू के दौरान करण भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इससे पहले भी करण के कई बयान सामने आए थे।
विज्ञापन
5 of 7
करण ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, करण ओबेरॉय पर लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पुलिस ने करण को 6 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है। महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।