साल 2021 की शुरुआत होने के साथ ही अभिनेता वरुण धवन और उनकी प्रेमिका नताशा दलाल की शादी चर्चा में है। वरुण के चाचा अनिल धवन ने बता दिया है कि वरुण और नताशा 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं। और अब इसी दिन टीवी के दो मशहूर कलाकार भी शादी करके एक दूजे के हो जाएंगे।
इन दोनों कलाकारों की भी सात फेरों की तैयारी, वरुण और नताशा की शादी के दिन शुरू होगा 'पवित्र रिश्ता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दो कलाकारों के नाम हैं करणवीर मेहरा और निधि वी सेठ। जी हां, करण और निधि दोनों गहरे दोस्त हैं और अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है। करण और निधि भी 24 जनवरी को ही दिल्ली में सात फेरे लेंगे। जैसा कि देश में कोरोना वायरस का माहौल है इसलिए शादी में बहुत ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना नहीं है। करण ने खुद बताया है कि उन्होंने सिर्फ 30 रिश्तेदारों को ही शादी में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि, उनके बहुत से दोस्त हैं जिनके लिए वह मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। क्योंकि, उनके दोस्त शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। देश में कहीं भी फिलहाल कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।
अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए करण ने बताया कि एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ही उनकी मुलाकात निधि से हुई थी। हालांकि, तब से वे एक दूसरे से नहीं मिले और तीन साल पहले ही उन दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई। वहीं से इन दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई और दोनों में नजदीकियां बढ़ते हुए बात दोस्ती से मोहब्बत और अब शादी तक आ पहुंची है। प्रेम के एहसास के बारे में करण कहते हैं कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे निधि से वह अपने आप को संपूर्ण महसूस करते हैं। ठीक निधि भी उनके लिए वैसा ही महसूस करती हैं।
शादी की योजना के बारे में निधि ने बताया कि उन्होंने कई तारीखों पर बातचीत की। यहां तक कि बीते साल दिसंबर में भी एक तारीख थी लेकिन निधि और करण का सामंजस्य बैठा तो जनवरी 2021 में। दोनों ने 24 जनवरी को सबसे शुभ माना और इसी तारीख को अपनी शादी के लिए तय कर लिया। निधि ने हंसते हुए कहा कि उस दिन वह कोई काम भी नहीं कर रही हैं इसलिए यह तारीख और भी सही होगी। निधि बताती हैं कि उनका करण के साथ बहुत अच्छा तालमेल है। उन दोनों की पसंद और नापसंद भी बहुत मिलती है इसलिए उन्हें करीब आने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगा।
करणवीर मेहरा ने वर्ष 2009 में देविका मेहरा से शादी कर ली थी। लेकिन, बहुत ज्यादा समय तक उनकी शादी टिक नहीं पाई। तब से करण का शादी ब्याह से मोह ही खत्म हो गया था। लेकिन, जब उनकी मुलाकात निधि से हुई तो उनकी सोच फिर से बदल गई। और अब वह फिर से शादीशुदा जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं। करण को लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के लिए जाना जाता है। अंतिम बार पर्दे पर उन्हें 'तेरा क्या होगा आलिया' धारावाहिक में देखा गया। इधर, निधि भी वरुण बडोला और श्वेता तिवारी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आईं।