टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा जल्द पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अपने होने वाले बच्चे को लेकर करणवीर काफी उत्साहित हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू इस समय कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं और किसी भी समय वे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन इससे पहले करण ने अस्पताल से ऐसा वीडिया शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पत्नी की डिलीवरी से पहले करणवीर बोहरा ने शेयर किया वीडियो, अस्पताल के बाहर किया जमकर डांस
इस वीडियो में करणवीर हाथों में छोटी कार सीट के साथ नजर आ रहे हैं। वह डांस करते हुए खुशी से अस्पताल के अंदर दाखिल हो रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जैसे अस्पताल में प्रवेश करना, लव मेरा हिट हिट, जल्द ही किसी भी समय मिलेगी खुशखबरी। लड़का हो या लड़की, मैं भाग्यशाली होने जा रहा हूं।'
इससे पहले भी करणवीर ने होने वाले बच्चे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'बच्चे के आने पर पागल रात के लिए तैयार रहना, किसी को भी खाना देना? हां, यह किसी भी दिन। आप क्या हैं? कॉफी वाले या चाय वाले? या आप मेरी तरह के व्यक्ति हैं?'
करणवीर बोहरा की दो जुड़वा बेटियां बेला और विएना हैं। इस पहले करण ने बताया था कि कनाडा में बच्चे का जेंडर पता करना कानूनी रूप से वैध है लेकिन वह इसे सरप्राइस ही रखना चाहते हैं। करणवीर ने कहा था कि वह काफी नर्वस हैं।
करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उन्होंने कई बड़े धारावाहिकों में काम किया है।
इस हॉलीवुड स्टार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी दिशा पाटनी, जानकर टाइगर को लग सकता है झटका
