फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी की कुर्सी पर बैठी दिखीं करिश्मा, तस्वीरों में देखिए ‘सुपर डांसर’ में कैसे लूट ली महफिल

Thu, 22 Jul 2021 05:54 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Karishma kapoor replaces shilpa shetty as guest judge in super dancer chapter 4 see photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार देर रात पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में अपने पति रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लापता हो गईं शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर भी नहीं पहुंची थीं। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले आपको इसकी जानकारी दी थी और अब इस शो के सेट से हम आपके लिए लाए हैं वे तस्वीरें जिसमें शिल्पा शेट्टी की कुर्सी पर करिश्मा कपूर विराजमान नजर आ रही हैं। शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को मंगलवार को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। इसके बाद शो की शूटिंग मेहमान जज करिश्मा कपूर के साथ शुरू हो गई। शिल्पा शेट्टी इस सप्ताहांत इस शो में नजर नहीं आएंगी।‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के इस वीकेंड के शो में करिश्मा कपूर गेस्ट जज बनकर तो नजर आएंगी ही, इस दौरान करिश्मा कपूर अपनी अदाओं और अपने अंदाज से दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिश करेंगी।

Karishma kapoor replaces shilpa shetty as guest judge in super dancer chapter 4 see photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की शूटिंग के दौरान इस बार सभी कंटेस्टेंट्स अपने सुपर गुरुओं के साथ मिलकर करिश्मा कपूर के सम्मान में खास प्रस्तुतियां देते नजर आए। करिश्मा कपूर ने हाल ही में एक शो में अपने फिल्मी जीवन के बारे में दिलचस्प खुलासे किए थे जिसमें उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे पहली बार प्रस्ताव मिलने पर उन्होंने यश चोपड़ा जैसे निर्देशक की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ ठुकरा दी थी।
 

Karishma kapoor replaces shilpa shetty as guest judge in super dancer chapter 4 see photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब इस डांस रियलिटी शो पर भी करिश्मा कपूर शूटिंग के दौरान अपने फिल्मी जीवन के कुछ और किस्से साझा करती दिखीं। यही नहीं हिंदी सिनेमा की पहली कामयाब फैमिली कपूर खानदान के किस्सों को लेकर भी करिश्मा खासी जोश में नजर आईं। अपनी बहन करीना के दूसरे बेटे जेह की मौसी बनने के बाद से करिश्मा अपने इन दोनों भतीजों की बातें भी खूब मन लगाकर करती रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma kapoor replaces shilpa shetty as guest judge in super dancer chapter 4 see photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं शो की शूटिंग के दौरान ये भी देखने को मिला कि ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के प्रतिभागियों ने करिश्मा कपूर के सुपरहिट गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देने की भी खास तैयारी कर रखी थी। और, जब बात गीत संगीत की हो तो भला करिश्मा कपूर कब खुद पर काबू रख पाई हैं तो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के आने वाले एपीसोड में वह भी मंच पर धमाल मचाती नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
Karishma kapoor replaces shilpa shetty as guest judge in super dancer chapter 4 see photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करिश्मा कपूर ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग के दौरान मेहमान जज की भूमिका तो निभाई ही, साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी में उनकी कमी को भी पूरा किया। शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्म ‘हंगामा 2’ से इसी हफ्ते सिनेमा में लौट रही हैं। उनकी एक और फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी को अपना ब्रांड बनाए रखने में डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से काफी मदद मिलती रही है। लेकिन, सोमवार रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा इस शो की शूटिंग में शामिल नहीं हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed