'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2 ) सीरियल में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। एक ओर प्रेरणा घर में आकर अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा कर रही है तो वहीं कोमोलिका (Komolika) गुस्से से तिलमिलाई नजर आ रही है। इस बीच इस सीरियल से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुराग और कोमोलिका के हनीमून को खराब करने की साजिश प्रेरणा ने कर ली है।
प्रेरणा को बचाने के लिए अनुराग ने बनाया हनीमून का प्लान, क्या इस चाल पर फिर जाएगा पानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के 2' का हाल ही में एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुराग कोमोलिका को हनीमून पर चलने के लिए कहता है। कोमोलिका अनुराग की यह बात सुनकर खुश हो जाती है। वह प्रेरणा को यह बात बताती है। वीडियो में प्रेरणा उससे कहती है कि यह सपना, सपना रह जाएगा क्योंकि वह ऐसा होने नहीं देगी।
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कोमोलिका की चाल से प्रेरणा को बचाने के लिए अनुराग यह चाल चलता है। वहीं प्रेरणा चाहती है कि वह किसी भी तरह से दोनों को हनीमून पर जाने से रोके। फिलहाल आने वाले एपिसोड में देखना यह दिसचस्प होगा कि कोमोलिका और अनुराग के हनीमून के प्लान का क्या होता है? इस बीच शो की दोनों लीड एक्ट्रेस हिना खान और एरिका फर्नांडिस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।
A post shared by Shiningstar & Kzk (@parthaien) on
रिपोर्ट्स की मानें तो एरिका और हिना के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। स्पॉटब्वॉय के सूत्रों ने बताया कि यह तो नहीं पता दोनों एक दूसरे को क्यों नहीं पसंद करती। हिना और एरिका इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि दोनों के बीच के निजी मतभेद सेट पर किसी को न दिखें। सूत्रों के मुताबिक हिना खान और एरिका फर्नांडिस दोनों बहुत प्रोफेशनल हैं। दोनों नहीं चाहते कि किसी भी तरह से शो का इस पर बुरा असर पड़े। दोनों अपने काम को लेकर गंभीर हैं।
फिलहाल दोनों के बीच आखिर क्या है यह तो वह ही जानें लेकिन इतना जरूर है कि इस समय इस शो की टीआरपी अच्छी आ रही है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान की जगह अब नई कोमोलिका आएंगी। खबर है कि एकता कपूर को कोमोलिका के किरदार के लिए नई अभिनेत्री मिल भी चुकी है। यह कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस शो 'इश्क में मरजावां' में आरोही का रोल करने वाली एक्ट्रेस अलीशा पंवार हैं।