फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कसौटी जिंदगी के 2’ के लिए एकता कपूर ने इस वजह से मांगी माफी, जल्द करेंगी अहम खुलासा

Wed, 29 Aug 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor apology for promo
ekta kapoor

'कसौटी जिंदगी के 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों एकता कपूर ने शाहरुख खान के साथ एक प्रोमो भी रिलीज किया था। प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि 'असल में ये हैं प्रेरणा और अनुराग।' हालांकि यह केवल एक मजाक था जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता बरकरार रहे। इसी बीच एकता ने दर्शकों से माफी भी मांगी है।

kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor apology for promo
Ekta Kapoor

दरअसल, एकता कपूर ने सीरियल के टाइटल ट्रैक का रिक्रिएट वर्जन शेयर करते हुए लिखा कि 'बाबुल सुप्रियो और प्रिया को इस रीक्रिएशन के लिए आपका शुक्रिया। अनुराग और प्रेरणा को इंट्रोड्यूस कराने में हो रही देरी के लिए फैंस से माफी। स्टार प्लस जल्द ही एक नया प्रोमो लेकर आ रहा है जिससे आपका इंतजार खत्म होगा।'

 

Thanku #babulsupriyo n #priya for this recreation! Both went out of their way to sing d song again! N as far as THE NEW ANURAG PRERNA fans go ...sorry for d delay in introducing them but @starplus is coming out with a promo that will b worth d wait #kasautizindagiki #kasautiizindagiikay @balajitelefilmslimited @starplus

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on

kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor apology for promo
कसौटी

'कसौटी जिंदगी  के 2' में अभी तक केवल प्रेरणा के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। प्रेरणा का किरदार एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस निभाएंगी। इसके अलावा अभी तक किसी भी कलाकार का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि लीक हुई तस्वीरों से साफ हुआ है कि अनुराग का किरदार पार्थ समांथा निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor apology for promo
हिना खान

ऐसी भी खबरें है कि हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' में कमोलिका का रोल करेंगी। इस शो के बाद हिना की संस्कारी बहू की छवि पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में हिना खान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हिना इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं। 

विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor apology for promo
हिना खान

स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, हिना को एक एपिसोड के लिए 2.25 लाख रुपए दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिना के सबसे ज्यादा फीस लेने पर शो के लीड पार्थ समांथा ने कह दिया था कि उन्हें हिना से ज्यादा फीस दी जाए तभी वो काम करेंगे। बता दें कि यह शो 25 सितंबर से ऑन एयर हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed