फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन 3' की TRP से लेकर हिना खान की पूल वाली तस्वीरों तक, इस हफ्ते इन 5 खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Wed, 29 Aug 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Ye Hai Mohabbatein to Naagin 3 Top 5 Television Weekly news
Naagin 3
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।


 
Ye Hai Mohabbatein to Naagin 3 Top 5 Television Weekly news
Ye Hai Mohabbatein
बंद हो जाएगा 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल
एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' बीते 5 साल से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था। इस शो ने टीआरपी के मामले में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं लेकिन बीते कुछ महीनों से यह शो टॉप 10 में जगह बनाने में नाकामयाब रहा। इस बीच इस शो से जुड़ी ऐसी खबर आई है जो फैंस को हैरान कर सकती है। खबरों की मानें तो 'ये हैं मोहब्बतें' शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। 
Ye Hai Mohabbatein to Naagin 3 Top 5 Television Weekly news
mini mathur
अमानवीय व्यवहार को लेकर विवादों में 'इंडियन आइडल'
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' इन दिनों विवादों में घिर गया है। हाल ही में एक ऑडीशन देने वाले शख्स ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साल 2012 में इंडियन आइडल में ऑडीशन देने पहुंचे निशांत कौशिक नाम के एक शख्स ने एक के बाद एक ट्वीट कर शो के बारे में अपने अनुभव शेयर कर बताया कि आखिर किस तरह ये रियलिटी शो लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। निशांत के ट्वीट करने के बाद अब इस पर शो की होस्ट रहीं मिनी माथुर ने उनकी बातों का समर्थन किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ye Hai Mohabbatein to Naagin 3 Top 5 Television Weekly news
Hina Khan and Rocky
ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं हिना खान
कुछ दिन पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद ही वह ट्रोल हो गईं। तस्वीरों में हिना खान का बोल्ड अंदाज यूजर्स को पसंद नहीं आया जिस वजह से वह उन पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। फोटो में हिना के साथ रॉकी को देख एक यूजर पूछ बैठा- ये गरीब इंसान कौन है।

 
विज्ञापन
Ye Hai Mohabbatein to Naagin 3 Top 5 Television Weekly news
Naagin 3
लगातार नंबर वन बना हुआ है 'नागिन 3'
'नागिन 3' जब से शुरू हुआ है दर्शक इसे देखने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी 'नागिन 3' पहले नंबर पर बरकरार है। वहीं दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। इस हफ्ते शो में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसका फायदा उसे टीआरपी रेटिंग में मिला। वहीं टॉप पर रहने वाला शो 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी में बेहद गिरावट दर्ज की गई है। यह टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed