फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कसौटी जिंदगी की 2: प्रेरणा ने अनुराग-कोमोलिका का हनीमून किया चौपट, अब भेजेगी जेल

Tue, 19 Mar 2019 12:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Mar 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna spoil Komolika Anurag honeymoon both arrested by police
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुराग और कोमोलिका हनीमून पर गए हैं। इन दोनों के हनीमून को चौपट करने की प्रेरणा ने पूरी तैयारी की है। दोनों की न केवल कार खराब हो गई है बल्कि ड्राइवर भी इन दोनों को छोड़कर भाग गया। इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कोमोलिका और अनुराग दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna spoil Komolika Anurag honeymoon both arrested by police
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : twitter

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुराग और कोमोलिका ड्राइवर के भागने के बाद पास के किसी होटल में रुकने जाते हैं। जिस होटल में दोनों रुकने जाते हैं वहां पर रेड पड़ जाती है। इसके बाद पुलिसवाले अनुराग और कोमोलिका दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले आते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Part 15 . #kasautiizindagiikay #kasautiizindagiikay2

A post shared by Kasautii Zindagii Kay.. (@anupre.fp) on

Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna spoil Komolika Anurag honeymoon both arrested by police
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : twitter

प्रोमो में दिखाया गया है पुलिस स्टेशन में दो महिलाएं कोमोलिका से कहती हैं कि 'तुम्हारी वजह से किसी का घर बर्बाद हो जाए वो हम होने नहीं देंगे।' तभी प्रेरणा कहती हैं कि 'बहू-बीवी अपने पति के साथ घर पर होती है। वो ऐसे होटल में नहीं जाती जहां पर खुद के असली नाम भी छुपाए जाते हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Precap.. Prerna 👏 . . #kasautiizindagiikay2 #kasautiizindagiikay

A post shared by Kasautii Zindagii Kay.. (@anupre.fp) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna spoil Komolika Anurag honeymoon both arrested by police
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : file photo

इस प्रोमो से इतना तो साफ हो गया है कि प्रेरणा ने अनुराग और कोमोलिका के हनीमून को खराब कर दिया है। ऐसे में मात खाई कोमोलिका अब क्या कदम उठाएगी यह देखना दिलचस्प होगा। इस शो का एक और प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रेरणा होली के रंग में भंग डालने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna spoil Komolika Anurag honeymoon both arrested by police
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

प्रोमो में दिखाया गया है कि कोमोलिका अनुराग को रंग लगा रही होती है। कोमोलिका और अनुराग को इस तरह देख प्रेरणा को बहुत बुरा लगता है। वह अनुराग के पास आती है और कहती है कि आज खुशियों का दिन है एक और खुशखबरी सुनोगे। प्रेरणा कहती है कि मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं। यह सुनकर अनुराग हैरान रह जाता है। फिलहाल अब देखना होगा कि प्रेरणा के इस खुलासे के बाद सीरियल की कहानी क्या करवट लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed