फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच को-एक्ट्रेस का बर्थडे मनाने इस जगह पहुंचा ये एक्टर, दिखी गजब की केमिस्ट्री

Tue, 07 May 2019 04:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 07 May 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
kasautii zindagii ki 2 actor Parth Samthaan celebrates Erica Fernandes birthday at Mussoorie
Parth Samthaan and Erica Fernandes - फोटो : instagram

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (kasautii zindagii ki 2) में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभा रहीं एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) 7 मई को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। एरिका के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें विश किया। वहीं सीरियल में अनुराग का किरदार निभाने वाले पार्थ सामथान ने सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज की तस्वीरें भी एरिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की है। 

kasautii zindagii ki 2 actor Parth Samthaan celebrates Erica Fernandes birthday at Mussoorie
Parth Samthaan - फोटो : instagram

कहा जा रहा है कि यह दोनों 'कसौटी जिंदगी के 2' के सेट पर एक साथ ही आते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय साथ ही में बिताते हैं। पार्थ के अलावा 'कसौटी जिंदगी के 2' की कोमोलिका यानी कि हिना खान ने भी ऑनस्क्रीन दुश्मन प्रेरणा को खास अंदाज में विश किया है। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- छोटी का बर्थडे। छोटी तेरी बर्थडे आया। 



 

kasautii zindagii ki 2 actor Parth Samthaan celebrates Erica Fernandes birthday at Mussoorie
Kasautii Zindagii Ki 2 - फोटो : twitter

'कसौटी जिंदगी के 2' की कहानी खूब दिलचस्प मोड़ पर है। एक तरफ ऑनस्क्रीन जितना ड्रामा हो रहा है वहीं ऑफस्क्रीन इन शो की गर्ल गैंग पूल में जमकर मस्ती करती नजर आईं। 'कोमोलिका' हिना खान और प्रेरणा का रोल प्ले कर रहीं एरिका और अनुराग की ऑफस्क्रीन बहन पूजा बनर्जी ने जमकर मस्ती की। इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Because Hotties hang out at the pool🌴🌴 @iam_ejf @poojabanerjeee what a day girls..what fun #BossBabe #Hotties #SwimTeam

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kasautii zindagii ki 2 actor Parth Samthaan celebrates Erica Fernandes birthday at Mussoorie
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि हिना खान और एरिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन इन तस्वीरों आने के बाद से साफ हो गया है कि वो सिर्फ अफवाहें थीं। पूल की तस्वीरों मे दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं जन्मदिन पर भी हिना ने एरिका को छोटी कहकर विश किया है। 

विज्ञापन
kasautii zindagii ki 2 actor Parth Samthaan celebrates Erica Fernandes birthday at Mussoorie
kasautii zindagii kay Hina Khan - फोटो : twitter
आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी के 2' की कहानी की बात करें तो शो में मोलॉय बासू के घर आने की खबर सुनकर कोमोलिका बहुत घबराई हुई है। उसे लग रहा है कि उसने जो कुछ भी गलत किया है उसे मोलॉय घरवालों को न बता दें। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा ने अनुराग से कहा है कि वह काका बाबू यानी कि मोलॉय का ध्यान रखेगी। ऐसे में कोमोलिका का डर और भी बढ़ गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed