टेलीविजन अभिनेत्री और सुपरस्टार गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी शादी के बंधन में बंध गई हैं। सीरियल 'अंबर धारा' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं कश्मीरा ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक भव्य समारोह में अपने प्यार अक्षत सक्सेना के साथ सात फेरे लिए। इस फंक्शन में जोड़े के परिजन समेत इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, अब नए नवेले जोड़े की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिस पर फैंस समेत सितारे भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
Kashmira Irani Wedding: शादी के बंधन में बंधीं गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी, मनमोहक तस्वीरों पर डालें एक नजर
टेलीविजन अभिनेत्री और सुपरस्टार गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी ने बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना संग शादी रचा ली है। जोड़े की शादी की तस्वीरों को अभिनेता नकुल मेहता ने साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरा ईरानी और अक्षत 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। इस शादी समारोह में अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी भी शामिल हुई थीं। नकुल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कश्मीरा की शादी की झलकियां दिखाई हैं। अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन के लिए सुर्ख लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन जूलरी के साथ पूरा किया था।
कश्मीरा के पति अक्षत ने क्रीम रंग की भारी कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। फोटो में अक्षत और कश्मीरा बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं, नकुल मेहता ने तस्वीरें साझा करने के साथ कपल को बधाई देते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। नकुल ने लिखा, 'सप्ताहांत सबसे खुशहाल, प्यार में डूबे और सबसे गर्मजोशी से भरे लोगों के मिलन का जश्न मनाने में बीता, जिन्हें हम जानते हैं।'
TBMAUJ First Weekend: 10 साल पीछे पहुंचा शाहिद कपूर का करियर, नई फिल्म का सप्ताहांत कलेक्शन ‘हैदर’ के करीब
View this post on Instagram
नकुल मेहता ने कैप्शन में आगे जोड़ा, 'बहुत अच्छे दिन हैं, खूबसूरत हैं और फिर कुछ दिन ऐसे भी हैं जो लंबे समय तक आपके साथ रहने का वादा करते हैं। दोनों को एक-दूसरे का जश्न मनाते देखना और अपने सबसे करीबी लोगों के साथ आनंद लेते देखना सबसे सुखद यादों में से एक रहेगा।' पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'शादी मुबारक हो। आप दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं।'
Mithun Chakraborty: मिथुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, बताया कब होंगे डिस्चार्ज
कश्मीरा ईरानी की बात करें तो वह 'टाइगर जिंदा है', 'रंगून' और 'भारत' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अक्षय से अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कश्मीरा ने कहा था, 'मेरी बहन ने कामदेव का किरदार निभाया था। अक्षत मेरी बहन के दोस्तों का दोस्त था। मुझे पसंद है कि कैसे अक्षत ने मुझे कई साहसिक खेलों से परिचित कराया। वह एक बहुत ही ईमानदार और दयालु लड़का है। उसके पास ईमानदारी है और कभी हार न मानने वाला रवैया, जिससे मैं प्यार करती हूं। मुझे खुशी है कि हम दोनों अब एक-दूसरे की रुचियों और शौक को अपना रहे हैं और एक अच्छा जीवन जी रहे हैं।'
12th Fail: विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' देखकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन के भाई, बोले- मेरी आंखें नम हो गईं...