कौन बनेगा करोड़पति हर शुक्रवार काफी शानदार होता है, क्योंकि कई बड़े कलाकार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होते हैं। हर हफ्ते की तरह इस शानदार शुक्रवार में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में खास मेहमान बनकर पहुंचे हैं कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और निर्देशक रोहित शेट्टी। कटरीना और अक्षय अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे और उन्होंने अपने द्वारा जीती गई राशि को गवर्मेंट वेबसाइट भारत के वीर को डोनेट करने का निर्णय लिया।
KBC 13: बिग बी की यह तस्वीर देख अभिनेता बने अक्षय कुमार, शो में सुनाया रोचक किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में आने से पहले सेल्समैन थे अक्षय
अक्षय ने कहा कि उनके मॉडलिंग करियर ने ही उन्हें पैसा कमाने के साथ-साथ बॉलीवुड में अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। अक्षय ने बताया कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक ज्वैलरी शॉप में सेल्समैन के रूप में काम करते थे, उसके बाद उन्होंने एक रेस्तरां में भी काम किया, जहां वो लोगों के लिए टेबल सेट करते थे।
अमिताभ बच्चन की तस्वीर से हुए प्रेरित
अक्षय कुमार ने आगे बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन को बताया कि जब वो रेस्तरां में काम करते थे तो वहां पर चार एक्टर्स की तस्वीरें दीवार पर लगी हुई थी, जिसमें से एक तस्वीर बिग बी की थी और उसी तस्वीर ने अक्षय को सिनेमा की दुनिया में आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया। अक्षय की इस बात को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए।
रोहित शेट्टी ने भी बताई दिल की बात
रोहित शेट्टी ने भी अमिताभ बच्चन को बताया कि उनकी फिल्मों में उन्हें कितना प्रेरित किया है। इसी के साथ निर्देशक ने बिग बी को कहा कि उन्होंने उनकी मां रत्ना शेट्टी के लिए जो ब्लॉग लिखा था उसने पूरी तरह से उनके दिल को छू लिया था। इसी के साथ रोहित ने अमिताभ बच्चन से ये भी दरख्वास्त की कि वह एक ब्लॉग पोस्ट पर उनके साइन दे दें ताकि वो उसे अपने पास रखें।
कटरीना को सिखाए अपने डायलॉग्स
अमिताभ बच्चन ने कटरीना कैफ के साथ भी ढ़ेर सारी मस्ती की। अमिताभ और कटरीना ने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया और उसी के साथ अमिताभ बच्चन ने कटरीना को अपनी फिल्म का डायलॉग भी सिखाया। अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के आयकॉनिक गाने ‘सारा जमाना’ पर जमकर डांस किया।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)