सब्सक्राइब करें

कौन बनेगा करोड़पति 13: अमिताभ बच्चन ने खोली बेटी की पोल, कहा- इंजेक्शन का नाम सुनकर श्वेता की होती है ऐसी हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 29 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 amitabh bachchan revealed her daughter shweta is afraid of injection know details
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan

कौन बनेगा करोड़पति का ये हफ्ता देश की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को समर्पित किया गया। आज के एपिसोड में नर्स सविता हॉट सीट पर बैठीं हुईं नजर आईं। सविता सभी सवालों के जवाब बड़ी ही अच्छे से देते हुए एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली हैं। जब सविता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले तो अमिताभ बच्चन ने भी उनसे दिल खोलकर बातचीत की। अमिताभ बच्चन ने अपने पिता के बारे में तो बताया ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बेटी श्वेता बच्चन की भी पोल खोल दी।



अमिताभ बच्चन ने खोली बेटी की पोल

अमिताभ बच्चन ने नर्स सविता के सामने अपनी बेटी की पोल खोलते हुए बताया कि उनकी बेटी श्वेता को इंजेक्शन लगवाने से बहुत डर लगता था। अमिताभ ने बताया, ‘मेरी बेटी को इंजेक्शन लगवाने के लिए सभी को एक साथ आना पड़ता है। हमारी बेटी अगर इंजेक्शन के बारे में सुन लें तो वह दूर से ही चीखने लग जाती है। कई बार ऐसा होता है जब इंजेक्शन लगवाना पड़ता है, उस दौरान मैं बता नहीं सकता कि हमारी क्या हालत होती है’।

Trending Videos
kaun banega carorepati 13 amitabh bachchan revealed her daughter shweta is afraid of injection know details
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे घर में भागती हैं श्वेता

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘जो भी हमारे साथ काम करने वाले लोग हैं सबको जूता पहनकर खदेड़ना शुरू करेंगी। वो भागती बहुत ज्यादा है। कभी इस कमरे कभी दूसरे कमरे दौड़ाती हैं। उनको इतना डर लगता है इंजेक्शन से वो कभी इधर भागती हैं कभी उधर जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 amitabh bachchan revealed her daughter shweta is afraid of injection know details
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सविता ने अमिताभ बच्चन से पूछा ये सवाल

अमिताभ बच्चन से नर्स सविता ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सर आपको इंजेक्शन से डर नहीं लगता है। जिसका जवाब देते हुए बिग बी ने कहा, ‘हमको इंजेक्शन लगा हुआ है, हमें कभी पता भी नहीं लगता है कि हमें इंजेक्शन लग रहा है या नहीं। कोरोना के समय में तो मुझे तीन इंजेक्शन लगते थे।

kaun banega carorepati 13 amitabh bachchan revealed her daughter shweta is afraid of injection know details
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सविता ने बताया अपना डर

सविता ने बताया कि उन्हें इंजेक्शन लगवाने से बहुत डर लगता है। उनके हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं और डर से पसीना आने लगता है। मुझे आईएम इंजेक्शन से डर लगता है जो बैक पर लगता है उससे बहुत डर लगता है। अमिताभ बच्चन ने भी सविता के साथ काम करने वालों को बताया कि वह उन्हें किस तरीके से इंजेक्शन लगा सकते हैं।

विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 amitabh bachchan revealed her daughter shweta is afraid of injection know details
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी नर्सिंग प्रोफेशन की कि सरहाना

अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठीं सविता सहित सभी नर्सेज की सरहाना की। सविता ने नर्सिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर डॉक्टर दिमाग हैं तो नर्सेज रीढ़ की हड्डी है। रीढ़ की हड्डी के बिना कोई शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकता। बता दें कि सविता शो में काफी अच्छा खेल रहीं हैं और एक करोड़ के सवाल पर पहुंच चुकी हैं।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed