{"_id":"61534cc58ebc3e626a6f6c30","slug":"kaun-banega-crorepati-sarabjit-of-kashmir-could-not-answer-this-question-of-12-lakh-50-thousand-know-what-was-the-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति: कश्मीर के सरबजीत नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार के इस सवाल का जवाब, अब सविता करेंगी एक करोड़ के सवाल का सामना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कौन बनेगा करोड़पति: कश्मीर के सरबजीत नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार के इस सवाल का जवाब, अब सविता करेंगी एक करोड़ के सवाल का सामना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
केबीसी-सरबजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर के रहने वाले सरबजीत सिंह पेशे से टीचर हैं। कल के एपिसोड में सरबजीत सिंह ने 3 लाख 20 हजार रुपए जीत लिए थे। लेकिन आज के एपिसोड की शुरुआत में ही सरबजीत के खेल का अंत हो गया। आज उनसे दो सवाल ही पूछे गए। 12 लाख 50 हजार के सवाल का सही जवाब न आने के कारण सरबजीत गेम को क्वीट कर दिया और 6 लाख 40 हजार रुपये अपने साथ लेकर गए।
Trending Videos
केबीसी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
12 लाख 50 हजार के पूछा गया सवाल था
कारगिल युद्ध के दौरान जेट की वीरता के कारण भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा MIG 27 को क्या निक नाम दिया गया था ?
1.शेरा
2.बहादुर
3.निर्भीक
4.जांबाज
सरबजीत सिंह को इस सवाल का सही जवाब नहीं आने के कारण खेल को क्विट कर दिया
इस सवाल का सही जवाब हैं-बहादुर

केबीसी 11
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई की हुई थी बम ब्लास्ट में मौत
सरबजीत सिंह ने केबीसी में अपनी कहानी को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई की मेंढर में हुए बम ब्लास्ट से मौत हो गई थी। उनकी मौत से उनकी मां को काफी बड़ा धक्का लगा और वह बीमार रहने लगीं। अपनी मां की याद में सरबजीत सिंह मेंढर में डायलिसिस की मशीन लगवाना चाहते हैं। क्योंकि उनके गांव में डायलिसिस की अब तक कोई सुविधा नहीं है। जीती हुई रकम से वह मेंढर के अस्पताल में डायलिसिस की मशीन लगवाना चाहते हैं।

केबीसी
यह हफ्ते केबीसी जनसेवकों को समर्पित किया गया है। शो में मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी और सैन्यबल के लोग ऑडियन्स का हिस्सा बनेंगे। आज के एपिसोड में नर्स सविता हॉट सीट पर बैठीं।
विज्ञापन
केबीसी
सविता पेशे से एक नर्स हैं और लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। सविता ने महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स बनकर काम किया था। उन्होंने शो में बताया कि नर्सेज का अपने पेशेंट से उनका इलाज करते हुए लगाव हो जाता है। खेल समाप्ति की घोषणा होने तक उन्होंने 12 लाख 50 हजार जीते हैं। कल वह एक करोड़ के सवाल का सामना करने वाली हैं।