फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन बनेगा करोड़पति 13: पंकज त्रिपाठी के साथ खास मेहमान बनकर पहुंचे प्रतीक गांधी, एक डायलॉग से जीता अमिताभ बच्चन का दिल

Tue, 28 Sep 2021 09:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Sep 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 pratik gandhi and pankaj tripathi reached at amitabh bachchan show
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Instagram

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। अमिताभ बच्चन ने हर साल की तरह इस साल भी इस शो की मेजबानी की कमान अपने हाथों में ली है। अमिताभ बच्चन के इस शो पर अब तक हॉट सीट पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे बैठ चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सवालों के जवाब के साथ-साथ यहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। इस बार शानदार शुक्रवार में बॉलीवुड के दो प्रतिभाशाली कलाकार अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।



पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी बने अतिथि

कौन बनेगा करोड़पति में इस हफ्ते पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी की जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में शो के मेकर्स ने शो का एक शानदार प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस प्रोमो में प्रतीक गांधी डायलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके डायलॉग को सुनने के बाद सिर्फ लोगों के चेहरे पर ही नहीं बल्कि उनके पार्टनर पंकज त्रिपाठी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई।

kaun banega carorepati 13 pratik gandhi and pankaj tripathi reached at amitabh bachchan show
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Instagram

प्रतीक गांधी ने बोला डायलॉग

प्रोमो में प्रतीक गांधी ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने सुपरहिट सीरीज का एक डायलॉग बोला। उन्होंने कहा, ‘लोचा, लफड़ा, जलेबी और फाफड़ा को गुजराती की जिंदगी से कोई नहीं निकाल सकता। प्रतीक गांधी ने अपना ये डायलॉग अपनी सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता के अवतार में बोला। उनकी इस लाइन पर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ये सब डायलॉगबाजी है, इसमें बहुत रिस्क होगा, आपको मालूम है।

kaun banega carorepati 13 pratik gandhi and pankaj tripathi reached at amitabh bachchan show
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने प्रतीक के लिए बजाई तालियां

अमिताभ बच्चन के इस जवाब को सुनने के बाद प्रतीक गांधी हंसे और उन्होंने इशारे से बिग बी को अपने पास बुलाया और स्कैम 1992 की लोकप्रिय लाइन बोली। उन्होंने कहा, ‘रिस्क है तो इस्क है’। प्रतीक गांधी के इस डायलॉग को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन भी खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने उनके लिए ताली बजाई और कहा, ‘आए हाय’। पंकज त्रिपाठी भी प्रतीक गांधी के इस डायलॉग पर हंस दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 pratik gandhi and pankaj tripathi reached at amitabh bachchan show
प्रतीक गांधी - फोटो : फाइल

हर्षद मेहता बनकर किया राज

प्रतीक गांधी काफी समय से फिल्म जगत का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें जो पहचान मिली वो हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 से मिली। इस सीरीज में उन्होंने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई। इस किरदार के लिए प्रतीक गांधी को लोगों का खूब प्यार मिला और साथ ही समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिली। इस सीरीज के बाद प्रतीक गांधी के पास बड़ी-बड़ी फिल्मों की लाइन लग गई।

विज्ञापन
kaun banega carorepati 13 pratik gandhi and pankaj tripathi reached at amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों ने भी की थी शिरकत

कौन बनेगा करोड़पति में इस साल शानदार शुक्रवार में हर हफ्ते कई बड़े सितारे शिरकत करते हैं। अब तक इस शो में दीपिका पादुकोण, फराह खान, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, नीरज चोपड़ा सहित कई बड़े नाम नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed