{"_id":"5ba1e448867a55014042ddc9","slug":"kaun-banega-crorepati-10-amitabh-bachchan-laugh-listen-contestant-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी झेंप गए, बोलीं- 'हर दिन पति को कौन...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी झेंप गए, बोलीं- 'हर दिन पति को कौन...'
Wed, 19 Sep 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaun banega crorepati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति 10' में मंगलवार को कंटेस्टेंट शोमा चौधरी ने अपने दिलचस्प अंदाज से शो को और मजेदार बना दिया। अमिताभ बच्चन के साथ शोमा चौधरी जिस तरह सवालों के जवाब देते हुए बिंदास नजर आईं लगा ही नहीं कि वो पहली बार अमिताभ बच्चन से मिल रही हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में शोमा ने ऐसा कुछ कहा कि अमिताभ बच्चन की हंसी ही नहीं रुक रही थी।
2 of 5
KBC
आमतौर पर देखा जाता है कि अमिताभ बच्चन ही कंटेस्टेंट की चुटकी लेते हैं। ऐसा कम ही होता है कि कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ बच्चन झेंप जाएं लेकिन शोमा ने ऐसा कुछ कहा कि अमिताभ बच्चन की बोलती बंद हो गई। कोलकाता की रहने वालीं शोमा अमिताभ की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने बताया कि वो तो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सिर्फ अमिताभ बच्चन से मिलने आई हैं। बता दें कि शोमा केबीसी में मामूली रकम जीतने में ही कामयाब हुईं। उन्होंने अपनी चारों लाइफ लाइन गंवा दी थी।
3 of 5
kbc 10
हॉट सीट पर बैठते ही शोमा ने अमिताभ बच्चन से कहा कि 'अमिताभ जी मैं आपको रोज अपने सपने में देखती हूं क्योंकि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' शोमा की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनके पति की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'भाई साहब जो भी आपकी पत्नी जी कह रही हैं उस पर ध्यान मत दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
आगे शोमा ने कहा कि 'अरे आप परेशान मत होइए ये सब मेरे पति जानते हैं कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके सपने देखती हूं ये बात भी उन्हें मालूम है।' ये सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी रोक नहीं पाए और कहा कि 'आप मुझे प्यार करती हैं और मुझे सपने में देखती हैं। इसका मतलब ये है कि अपने पति से प्यार नहीं करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
kbc 9
अमिताभ का जवाब सुनकर शोमा भी रुकने वाली नहीं थीं। उन्होंने कहा कि 'आप ही भला बताइए। शादी के बाद कौन सी महिला अपने पति को सपने में देखती है। ऐसे में जब शादी के 18 साल हो गए हों।' इसके बाद शोमा ने वहां मौजूद सभी महिलाओं से पूछा कि 'क्या कोई भी ऐसे सपने देखता है।' शोमा के ऐसे सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी उनके आगे हाथ जोड़ लिए और कहा कि 'आप धन्य हैं देवी जी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।