महानायक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसलिए इस हफ्ते का केबीसी बहुत खास होने जा रहा है। इस बार के शो में हॉट सीट पर कई सेलेब्स बैठे नजर आएंगे। केबीसी शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें इस सप्ताह केबीसी में आने वाले मेहमानों की एक झलक दिखाई गई है। केबीसी के फिनाले वीक में बॉलीवुड सितारों की भरमार दिखाई देगी। शो के प्रोमो में सभी स्टार्स और महानायक अमिताभ बच्चन जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में अमिताभ बच्चन रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। इस बार कौन बनेगा करोड़पति में खूब धमाल होने वाला है।
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बनाई रोटी, किया डांस, बोले कमर हिल गई, मजेदाक तरीके से रिक्रिएट किया 'गुलाबों' का सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबीसी के फिनाले वीक में नेह कक्कड़ से लेकर बादशाह तक कई सेलेब्स जमकर धमाल मचाते नजर आएंगे। इस हफ्ते केबीसी में आने वालों की लिस्ट में दिशा परमार, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और मनीष पॉल जैसे सितारें शामिल हैं।
रोटियां बनाते नजर आए महानायक
शो के प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन दिशा परमार, मनीष पॉल और अन्य सितारों के साथ रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन सिंगर बादशाह के गाने पर वाणी कपूर के साथ थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो के लास्ट में दिखाया गया है, अमिताभ कहते हैं "आज कमर भी हिल गई, पाओ भी हिल गया, हमारा जिम जाना बंद"।
शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो के एक सीन को बहुत ही मजेदार तरीके से रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। सीन रिक्रिएट करते हुए बिग-बी ने गमछे से घूंघट किया हुआ है। शनिवार को जारी किए गए इस प्रोमो में सिंगर नेहा कक्कड़ अपना हिट सॉन्ग कभी-कभी मेरे दिल में गाती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह भी उनके साथ खड़े हुए हैं। नेहा के इस गाने से अमिताभ बच्चन काफी इंप्रेस लग रहे हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)