KBC 13: शो में पहुंचे दीपिका पादुकोण और फराह खान, अमिताभ बच्चन को देना पड़ गया ऑडिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, यहां मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन को ऑडिशन भी देना पड़ा। दरअसल, प्रोमो देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, फराह से इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने बिग बी को कभी अपनी फिल्म में कास्ट नहीं किया। अमिताभ यहां फराह से कहते हैं, "आपको कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मैं आपको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हूं?"
इस पर फराह जवाब देते हुए कहती हैं, 'सर आप तो सबका ड्रीम हैं। चलिए एक सीन हम यहीं पर ही कर लेते हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट सीन 'एक चुटकी सिंदूर' को रीक्रिएट करती हैं।
साथ ही दीपिका भी अमिताभ को सिखाती हैं कि कैसे उन्हें इस डायलॉग को बोलना है। इसके बाद इसी सीन के 2-3 रीटेक लिए जाते हैं। सोनी टीवी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फराह ले रही हैं एबी सर का ऑडिशन, को-स्टार दीपिका के साथ। क्या वो होंगे इस ऑडिशन में पास? देखिए इस खास ऑडिशन के मजेदार पल को केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार स्पेशल एपिसोड में। 10 सितंबर, रात 9 बजे।'
बीते शुक्रवार को शो में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी विरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली दिखे। बता दें कि कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।