{"_id":"5da515328ebc3e015b67b726","slug":"kaun-banega-crorepati-amitabh-bachchan-inspired-nimita-raut-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC11: इस कंटेस्टेंट के संघर्ष को सुनकर अमिताभ भी हुए हैरान, पूरे ऐपिसोड में करते रहे तारीफ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC11: इस कंटेस्टेंट के संघर्ष को सुनकर अमिताभ भी हुए हैरान, पूरे ऐपिसोड में करते रहे तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक ऐसे कंटेस्टेंट आईं, जिन्होंने सबका दिल जीत लिया। महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वालीं निमिता राउत 'टीच फॉर इंडिया' नाम की एनजीओ से जुड़ी हैं। निमिता से अमिताभ इतने प्रभावित हुए कि पूरे ऐपिसोड में उनकी तारीफ करते रहे।
2 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
निमिता राउत बीएचयू आई आई टी से इंजीनियरिंग हैं। अब वो अपनी नौकरी से रिटायर हो जाने के बाद एक एनजीओ में पढ़ाती हैं। निमिता ने 13वें सवाल के जवाब को लेकर दुविधा में होने के चलते गेम को क्विट कर दिया। उन्होंने 4 लाइफ लाइन के सहयोग से 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीती
3 of 5
kbc 11
- फोटो : sony
अमिताभ को अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए निमिता ने कहा कि वे इंजीनियरिंग करना चाहती थीं। मगर लोग ये कहते हुए मना करते थे कि इंजीनियरिंग करके क्या करेंगी। मुझसे कहा जाता था कि एक लड़के की सीट क्यों खाना चाहती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
निमिता राउत कहती हैं- 'मैंने भी सारे कॉम्पिटीशन पास किए थे। मुझे बचपन से चैलेंजेस पसंद हैं। जब-जब भी लोग ये बोलते थे कि तुम ये सब नहीं कर पाओगी तो ऐसे में मेरे मन में हमेशा आता था कि अब तो मैं ये कर के ही रहूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
निमिता राउत ने बताया कि उन्हें एक आंख से दिखाई नहीं देता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि वो जीती हुई रकम का क्या करेंगी तो निमिता ने बताया कि वह गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने के लिए जीते हुए रकम का इस्तमाल करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।