फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: डॉक्टरों ने मरा समझकर फेंक दिया था कूड़ेदान में, पूरी कहानी सुन अमिताभ भी हो गए भावुक

Fri, 23 Aug 2019 04:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 23 Aug 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan shocked to here story of Nupur Chouhan
Kaun Banega Crorepati - फोटो : Sony Liv Video

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 चर्चा में बना हुआ है। इस शो में आए दिन ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जिनकी कहानी सुनकर बिग बी भावुक हो जाते हैं। हाल ही में 'केबीसी 11' के सेट पर एक ऐसी महिला पहुंचीं जिन्हें देखते ही वहां मौजूद ना केवल दर्शक बल्कि बिग बी ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। खास बात है कि शो के दौरान इस महिला ने अमिताभ बच्चन को अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर बिग बी को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। 

Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan shocked to here story of Nupur Chouhan
Kaun Banega Crorepati - फोटो : Sony Liv Video

शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन के सवाल से हुई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जैसे ही नुपुर चौहान का बिग बी ने विजेता के तौर नाम घोषित किया तो वह रो पड़ीं। बिग बी उनके पास तुंरत आए और चुप कराने लगे। नुपुर सीट से लड़खड़ाकर उठीं और बाद में उनके भाई ने गोद में उठाकर हॉट सीट पर बैठाया। महिला को इस तरह से देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनके हौसले की तारीफ करते हुए तालियां बजाई। 

Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan shocked to here story of Nupur Chouhan
Kaun Banega Crorepati - फोटो : Sony Liv Video

इसके बाद बिग बी ने उनसे पूछा कि उन्होंने व्हील चेयर का सहारा कभी क्यों नहीं लिया? नुपुर ने जवाब देते हुए कहा- 'सर, अगर मैं व्हील चेयर पर बैठ गई तो दोबारा खड़ी नहीं हो पाऊंगी। इसलिए मैंने तय किया है कि जब तक जिंदा हूं इस पर नहीं बैठूंगी। फिर चाहे किसी के सहारे से ही क्यों ना चलूं।' इसके बाद बिग बी ने नुपुर से पूछा कि आखिर उनकी यह हालत कैसे हो गई? 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan shocked to here story of Nupur Chouhan
Kaun Banega Crorepati - फोटो : Sony Liv Video

इस पर महिला ने कहा- 'मैं Mixed Cerebral Palsy से पीड़ित हूं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चे अपनी उम्र के बच्चों से कुछ साल पीछे होते हैं। उनका कोई भी अंग काम नहीं करता। मेरे साथ अच्छी बात है कि मेरा दिमाग साधारण व्यक्ति की तरह काम करता है। मेरा केस इतना बिगड़ा नहीं था। यह सब डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ। मेरा जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ था। ऑपरेशन के दौरान मुझे औजार लग गए थे। जन्म के बाद मैं रोई नहीं तो डॉक्टरों ने मरा समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया।' 

यह भी पढ़ें:- केबीसी 11: अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट के छुए पैर, जानें कौन है सिंधुताई सपकाल

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan shocked to here story of Nupur Chouhan
Kaun Banega Crorepati - फोटो : Sony Liv Video

नुपुर ने आगे कहा- मेरी नानी और मौसी ने अस्पताल के कर्मचारी को पैसा देकर मुझे कूड़ेदान से निकलवाया। मेरी पीठ पर मारते ही मैं रोने लगी। ऑक्सीजन की कमी की वजह से मैं रोई नहीं थी। इसके बाद मैं 12 घंटे तक रोती रही। मुझे टिटनेस और ज्वाइंडिस से पीड़ित समझकर गलत इंजेक्शन दिए गए। डॉक्टरों की गलती की वजह से मेरा केस बिगड़ गया और मैं साधारण बच्चों जैसी नहीं रही। 

यह भी पढ़ें:- KBC 11 में रामायण-महाभारत के सवालों पर अटकीं प्राइमरी स्कूल टीचर, फिर भी जीते इतने लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed