फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: बहन के कहने पर ऐसे बदली सोमेश की जिंदगी, अभी तक जीते 25 लाख

Wed, 05 Sep 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant somesh kumar choudhary profile
केबीसी

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 का आगाज अमिताभ बच्चन ने अपने दमदार अंदाज में किया। आम आदमी के सपनों को पूरा करने वाले इस शो के दूसरे एपिसोड में सोमेश कुमार ने हिस्सा लिया। सोमेश बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है कि सोमेश तो केबीसी में हिस्सा ही नहीं लेना चाहते थे।

kaun banega crorepati contestant somesh kumar choudhary profile
सोमेश कुमार चौधरी

जी हां, हिंदुस्तान को दिए एक इंटरव्यू में सोमेश ने बताया कि वो पिछले नौ सालों से केबीसी में जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लग रही थी। इस बार सोमेन ने केबीसी में जाने का फैसला नहीं किया था लेकिन उनकी बहन नीतू मिश्रा की जिद के आगे उनकी एक ना चली और केबीसी में रजिस्ट्रेशन कराया।

kaun banega crorepati contestant somesh kumar choudhary profile
कौन बनेगा करोड़पति

सोमेश के रजिस्ट्रेशन करने की बात को उनकी बहन नीतू झूठ मान रही थीं और उन्होंने भाई से अप्लाई किए गए एसएमएस का स्क्रीन शॉट मांगा। इसके बाद उन्होंने नीतू को स्क्रीन शॉट भेजा। उस वक्त सोमेश न्यू कूच बिहार में थे जहां वो टिकट परीक्षक पद पर कार्यरत हैं। सोमेश के रजिस्ट्रेशन के बाद उनकी बहन लगातार प्रार्थना कर रही थीं कि किसी तरह वो हॉट सीट पर पहुंच जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant somesh kumar choudhary profile
Kaun Banega Crorepati

6 जून को रजिस्ट्रेशन करने के बाद सोमेश को केबीसी से फोन आ गया। उस दौरान सोमेश से तीन सवाल पूछे गए। सही जवाब देने के बाद उन्हें ऑडिशन के लिए वाराणसी बुलाया गया। वहां उनसे कई सवाल पूछे गए। फिर इंटरव्यू राउंड भी हुआ। यहां सेलेक्ट होने के बाद सोमेश को फोन आया कि उनका सेलेक्शन फास्टेट फिंगर के लिए किया गया है।

विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant somesh kumar choudhary profile
केबीसी

सोमेश के परिवारवालों ने जब ये सुना तो वो खुशी से उछल पड़े। मंगलवार को जब वो अमिताभ बच्चन के सामने थे तो उनका पूरा परिवार टीवी के सामने बैठा रहा। अभी तक सोमेश 25 लाख रुपये जीत चुके हैं। बुधवार को आगे के लिए वो अपना खेल जारी रखेंगे हालांकि सोमेश की चारों लाइफ लाइन खत्म हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed