हर साल की तरह इस साल भी कौन बनेगा करोड़पति का आगाज बहुत ही शानदार हुआ। आम आदमी से लेकर क्रिकेटर और सितारो तक ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सभी सवालों के जवाब दिए। इस बार अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने के लिए शो में पहुंचेंगी बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण और निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान। इन तीनों को साथ में देखकर प्रशंसकों की भी खुशी दोगुनी हो गई। इसके अलावा साथ ही शो की कुछ झलकियां सामने आईं हैं जिसमें फराह खान अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर मस्ती कर रहे हैं।
KBC: जवाब देने के लिए समय तय हुआ तो फराह खान ने की अजब पेशकश, अमिताभ से बोलीं- मेरा एक बच्चा ले लो, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह-दीपिका ने अमिताभ से की गुजारिश
दीपिका पादुकोण और फरहा खान ने जैसे ही सवालों के जवाब देने की शुरुआत कि तुरंत ही हूटर बाझ गया। जिसके बाद वो अमिताभ बच्चन से अधिक समय देने की गुहार लगाते हुए नजर आए। इसके साथ ही दीपिका यहां पर अमिताभ बच्चन को ये कहती हुईं भी दिखी कि हम साथ में फिल्म कर रहे हैं। तो वही फराह खान ने कहा मैं तो आपको अपनी फिल्म में भी कास्ट कर रही हूं। अमिताभ बच्चन ने भी इन दोनों को मजाकिया अंदाज में कहा, ‘दो चार चीजें और बोल दीजिए जल्दी से, ताकि मेकर्स मान जाए’।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
फराह खान ने कहा मेरा बच्चा ले लो
अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलने के लिए उत्सुक दीपिका ने जहां अमिताभ बच्चन को मनाने की कोशिश की तो वहीं फराह खान ने गेम खेलने के लिए अमिताभ से कहा, ‘मैं और क्या दे सकती हूं, मेरा एक बच्चा ले लो’। जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। बता दें कि फराह खान के तीन बच्चे हैं।
दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह की शिकायत
इन दोनों ने शो में अमिताभ बच्चन के साथ कितनी मस्ती की इसका अंदाजा आप उनके इस प्रोमो से ही लगा सकते हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत भी की थी। दीपिका कहती हैं, 'उन्होंने मुझे प्रॉमिस किया था कि एक दिन वह मुझे ब्रेकफास्ट बनाकर खिलाएंगे। आज तक ऐसा नहीं हुआ। इस पर अमिताभ बच्चन रणवीर को फोन करते हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन फोन लगाकर रणवीर को प्यार से डांट लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
फराह खान ने लिया था ऑडीशन
इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया था, प्रोमो देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, फराह से इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने बिग बी को कभी अपनी फिल्म में कास्ट नहीं किया। अमिताभ यहां फराह से कहते हैं, "आपको कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मैं आपको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हूं?' इस पर फराह जवाब देते हुए कहती हैं, 'सर आप तो सबका ड्रीम हैं। चलिए एक सीन हम यहीं पर ही कर लेते हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट सीन 'एक चुटकी सिंदूर' को रीक्रिएट करती हैं।