{"_id":"5bebfa3dbdec22696a3ae87e","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-aditya-batra-won-6-40-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: शो में अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती तो खुद को ही मारा थप्पड़, बोले- 'गलती करता है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: शो में अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती तो खुद को ही मारा थप्पड़, बोले- 'गलती करता है'
Wed, 14 Nov 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : kbc 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 में महाराष्ट्र् के वर्धा के रहने वाले आदित्य बत्रा पहुंचे। आदित्य सोमवार को ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे थे लेकिन समय खत्म होने के चलते उनके साथ मंगलवार को खेल आगे बढ़ाया गया।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
आदित्य बत्रा हर सवाल को बहुत मजेदार जवाब दे रहे थे। अमिताभ बच्चन ने जब उनसे पूछा कि आजकल कहां पढ़ रहे हैं आप, तो आदित्य उनसे कहते हैं स्कूल में। आदित्य का जवाब सुनकर सभी दर्शक हंसने लगते हैं। यही नहीं अमिताभ भी खुद को हंसने से रोक नहीं सके।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
बाल दिवस होने की वजह से बच्चों को शो में बुलाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा जीती हुई राशि उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट हो जाएगी। जब वो 18 साल के हो जाएंगे तब उन्हें ये राशि मिलेगी। शो में इस वजह से हर पड़ाव पूरा होने पर अमिताभ बच्चन रुपये की इनामी राशि को रुपये की बजाय प्वाइंट्स में गिनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
अमिताभ बच्चन गलतियां करते हुए बार-बार रुपये बोल देते हैं जिसके बाद वो खुद को थप्पड़ मारते हुए कहते हैं कि गलती करता है। आदित्य के साथ अमिताभ बच्चन ने खूब मस्ती की। यही नहीं शो के दौरान अमिताभ ने आदित्य से एक पहेली भी पूछी, जब आदित्य उसका सही जवाब नहीं दे पाए तो वो उन्हें चिढ़ाने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
बहरहाल आदित्य शो से 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे। सारी लाइफलाइन खत्म होने के बाद उन्होंने खेल से क्विट कर लिया। आदित्य पढ़ाई के अलावा क्राफ्ट भी बनाते हैं। इस दौरान आदित्य ने क्राफ्ट और ओरिगेेमी पेपर से यूनिकॉर्न बनाना भी सिखाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।