{"_id":"5bee4811bdec22693327827f","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-priyanshi-mehrotra-won-6-40-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: शाहरुख-सलमान नहीं ये एक्टर है अमिताभ बच्चन का फेवरेट, सुनकर आलिया भी हो जाएंगी खुश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: शाहरुख-सलमान नहीं ये एक्टर है अमिताभ बच्चन का फेवरेट, सुनकर आलिया भी हो जाएंगी खुश
Fri, 16 Nov 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में ये पूरा हफ्ता बाल दिवस विशेष रहा। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली प्रियांशी मेहरोत्रा सबसे पहले जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। 13 साल की प्रियांशी 8वीं में पढ़ती हैं। शो पर प्रियांशी ने बताया कि उन्हें टीवी देखने का शौक है। अमिताभ बच्चन इस बात पर चुटकी लेते हैं और कहते हैं 'कितना टीवी देखती हैं आप।'
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खेल के पहले ही सवाल पर प्रियांशी अटक जाती हैं और फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ लाइन की मदद लेती हैं। शो में 9वें सवाल में ऋतिक रोशन की आवाज सुनकर प्रियांशी को पहचानना होता है कि ये आवाज किस एक्टर की है। ऑडियो क्लिप में ऋतिक रोशन बताते हैं कि उन्हें बचपन से स्पाइन की प्रॉब्लम थी और डॉक्टरों ने उन्हें बता दिया था कि वो कभी एक्टर नहीं बन सकते हैं। इस बात से वो काफी डर गए थे कि अगर डांस करते वक्त या एक्शन करते वक्त उनकी पीठ टूट गई तो वो क्या करेंगे।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
प्रियांशी इस जवाब के लिए जोड़ीदार लाइफलाइन के रूप में पिता की मदद लेती हैं, जिसका सही जवाब ऋतिक रोशन देते हैं। अमिताभ कहते हैं कि ईश्वर की कृपा है कि इलाज के बाद वो कितना बेहतरीन डांस और एक्टिंग करेंगे। प्रियांशी के फेवरेट एक्टर के बारे में पूछने पर वो बताती हैं कि उन्हें रणवीर कपूर हैं। अमिताभ बच्चन, प्रियांशी का साथ देते हुए कहते हैं कि मुझे भी रणवीर कपूर पसंद हैं। उनकी एक्टिंग अच्छी लगती है। बता दें कि रणवीर कपूर इन दिनों ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। वर्क फ्रंट के अलावा रणवीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
11 सवाल तक प्रियांशी की चारों लाइफ लाइन खत्म हो गई थी। वो कुल 6.40 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। इसी के साथ उन्होंने खेल से क्विट कर लिया क्योंकि वो 12वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। फिलहाल, प्रियांशी के नाम ये रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट हो गए। जब वो 18 साल की हो जाएंगी तब उन्हें ये रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
12वां सवाल प्रियांशी से पूछा गया कि भारत के किस पड़ोसी देश का राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी है? जिसके ऑप्शन थे- बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और नेपाल। प्रियांशी ने म्यांमार पर अनुमान लगाया जबकि सही जवाब भूटान था। इस तरह प्रियांशी 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।