फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: 'कुली' हादसे के बाद कंटेस्टेंट ने लिखी थी जया को चिट्ठी, अमिताभ ने कहा- 'आज पत्नी से..'

Sat, 27 Oct 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reaction to contestant neela buddhadev on jaya bachchan
kbc 10

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में 26 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली नीला बुद्धदेव पहुंची। नीला बुद्धदेव ने बेहतरीन खेल दिखाया हालांकि 15वें सवाल पर वो अटक गईं। उन्होंने कुल 50 लाख रुपये जीतकर खेल से क्विट कर लिया।

kbc 10 amitabh bachchan reaction to contestant neela buddhadev on jaya bachchan
kbc 10 - फोटो : sony

शो के दौरान नीला बुद्धदेव अपने पति के साथ पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन ने नीला से पूछा कि वो अपने पति से कैसे मिली थीं। जिस पर उन्होंने बताया कि हम पत्र मित्र थे। मुझे रेडियो सुनने का बहुत शौक था। एक दिन स्कूल से जल्दी आकर रेडियो चालू कर दिया। उस दिन प्रोग्राम आ रहा था हफ्ते का श्रोता, जहां पति का पत्र सुनाया गया। उनकी पसंद का गाना सुनकर मैं इम्प्रेस हो गई थी। जिसके बाद मैंने उन्हें पत्र भेजा। ये सिलसिला 9 साल तक चलता रहा था।

kbc 10 amitabh bachchan reaction to contestant neela buddhadev on jaya bachchan
kbc 10 - फोटो : sony

नीला ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो जया बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं और दिल से अपना मानती थीं। जब अमिताभ बच्चन को कुली के दौरान चोट लगी तो नीला ने जया बच्चन को इसके लिए चिट्ठी लिखी और लगातार उनके लिए दुआएं करती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reaction to contestant neela buddhadev on jaya bachchan
kbc 10

अमिताभ बच्चन नीला से कहते हैं कि क्या उनको किसी चिट्ठी का जवाब मिला। जिस पर नीला बताती हैं कि नहीं उन्हें किसी का जवाब नहीं मिला। ये बात जाकर आप जया बच्चन को बता दीजिएगा। तब अमिताभ कहते हैं कि आज रात पत्नी से बात करने का अवसर मिल गया। मैं उन्हें जाकर चिढ़ाऊंगा कि आपने इतने पत्र लिखे लेकिन एक का भी उत्तर नहीं दिया।

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reaction to contestant neela buddhadev on jaya bachchan
kbc 10 - फोटो : sony

बता दें कि नीला बुद्धदेव बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। नीला पिछले 35 सालों से बच्चों को पढ़ा रही हैं। बचपन में उनका जीवन बेहद संघर्षों के साथ बीता है। 3 भाईयों की मौत के बाद घर चलाने के लिए उन्हें बचपन से काम करना पड़ा था। शादी के बाद नीला ने अपने माता-पिता को अपने साथ ही रखा। नीला के संघर्ष की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी शो में भावुक हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed