{"_id":"5bd3f092bdec22233165d7a6","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-neela-buddhadev-won-50-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: 3 भाईयों की मौत और फिर घर की जिम्मेदारी, इस कंटेस्टेंट की बातें सुन अमिताभ भी हुए भावुक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: 3 भाईयों की मौत और फिर घर की जिम्मेदारी, इस कंटेस्टेंट की बातें सुन अमिताभ भी हुए भावुक
Sat, 27 Oct 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। फैंस के बीच इसे लेकर निराशा भी है। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाले इस शो के प्रति दर्शकों की रुचि लगातार बरकरार है। तभी तो हॉट सीट पर पहुंचना हर किसी का सपना होता है। इन्हीं में से एक नीला बुद्धदेव का सपना पूरा हुआ जब वो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
26 अक्टूबर को दिखाए गए एपिसोड में छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वालीं नीला बुद्धदेव बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। नीला पिछले 35 सालों से बच्चों को पढ़ा रही हैं। बचपन में उनका जीवन बेहद संघर्षों के साथ बीता है। 3 भाईयों की मौत के बाद घर चलाने के लिए उन्हें बचपन से काम करना पड़ा था। शादी के बाद नीला ने अपने माता-पिता को अपने साथ ही रखा। नीला के संघर्ष की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी शो में भावुक हो गए।
3 of 5
kbc 10
नीला ने बताया कि शादी के साढ़े तीन साल बाद उनके एक बेटा हुआ। एक साल बाद उन्हें पता चला कि बेटे की आंखों में कुछ परेशानी है। यही नहीं डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया कि उनका बेटा कभी ठीक नहीं हो पाएगा लेकिन ये नीला की मेहनत का नतीजा रहा कि उनके बेटे ने आईआईटी से ग्रेजुएट किया और आज अपने पैरों पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
नीला ने बेहद अच्छा खेल दिखाया और 13वें सवाल के जवाब के लिए उन्होंने 2 लाइफलाइन की मदद ली। वहीं 14वें सवाल पर आकर नीला फिर अटकीं। इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की मदद ली और सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत लिए।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने नीला से एक करोड़ रुपये के लिए 15वां सवाल पूछा कि 'नेहरू गांधी परिवार के किस सदस्य ने 'वी नेहरूज' नामक किताब लिखी है?' इसके ऑप्शन थे- विजय लक्ष्मी पंडित, कृष्णा हठीसिंह, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू। नीला ने आखिरी लाइफलाइन जोड़ीदार की मदद ली। इसके लिए उनके पति आए। नीला और उनके पति सही जवाब के लिए कंफ्यूज थे। उन्होंने खेल से क्विट करने का फैसला किया। नीला ने इंदिरा गांधी के नाम पर अनुमान लगाया, जो कि गलत था। सही जवाब कृष्णा हठी सिंह था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।