{"_id":"5bf62cb6bdec2262ae58fc21","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-revealed-suffered-from-tuberculosis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल पहले KBC के वक्त अमिताभ बच्चन को हुई थी ये गंभीर बीमारी, हर रोज खानी पड़ती थी 7-8 गोलियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
18 साल पहले KBC के वक्त अमिताभ बच्चन को हुई थी ये गंभीर बीमारी, हर रोज खानी पड़ती थी 7-8 गोलियां
Thu, 22 Nov 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में अमिताभ बच्चन के साथ फैंस में भी निराशा है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया और बताया कि इस सफर का एक पड़ाव खत्म होने वाला है। 10वें सीजन में बुधवार को अहमदाबाद से आईं काजल पटेल फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंची।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
काजल को लोग प्यार से काजू बुलाते हैं क्योंकि उन्हें काजू खाना भी पसंद है। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं उन्हें भी काजू बहुत पसंद है। हॉट सीट पर खेलने के दौरान ऐसा सवाल आया जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन अपना एक किस्सा शेयर करते हैं और बताते हैं कि उन्हें इस गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। जिसका दर्द वो आज भी नहीं भूले हैं।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन, काजल से सवाल पूछते हैं कि 'बीसीजी के टीके इनमें से किस बीमारी से बचाव के लिए दिए जाते हैं?' जिसके ऑप्शन थे- मलेरिया, ट्यूबरक्लोसिस, रैबिज और कॉलरा। काजल को इसका जवाब नहीं पता था इसके लिए उन्होंने ऑडियंस पोल की मदद ली। इस सवाल का सही जवाब था ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
सही जवाब के बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि 'इस सवाल के बाद मुझे भी बोलने का समय मिल गया। मैं टीबी से जुड़ी जागरुकता के बारे में प्रचार करता हूं। मैं खुद भी टीबी सर्वाइवर हूं। साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था उस समय मुझे पीठ में बहुत दर्द होता था। मुझे लगता था कि इस कुर्सी पर बैठने की वजह से शायद दर्द होता है लेकिन जब मैंने जांच कराया तो पता चला कि मुझे रीढ़ की हड्डी का टीबी (स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस) है।'
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'जांच के बाद इसका इलाज कराया। हर रोज 7-8 गोलियां खानी पड़ती थीं। अब मैं ठीक होकर आपके सामने बैठा हूं। सभी को समय-समय पर अपने शरीर की जांच कराती रहनी चाहिए।' बता दें कि काजल हॉट सीट पर बैठकर 6 लाख 40 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।