{"_id":"5bf4e81cbdec2269602c63eb","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-abhishek-kumar-cross-50-lakh-questions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: कम ही मिलता है ऐसा मौका, एक करोड़ के सवाल तक पहुंचा ये कंटेस्टेंट और फिर...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: कम ही मिलता है ऐसा मौका, एक करोड़ के सवाल तक पहुंचा ये कंटेस्टेंट और फिर...
Wed, 21 Nov 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति 10 में झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार प्रसाद हॉट सीट पर पहुंचे। अभिषेक मरीन्स में डायनामिक पोजिशनिंग ऑपरेटर हैं। उन्होंने बताया कि वो मर्चेंट नेवी के अलावा जिंदगी में कुछ अलग करते रहना चाहते हैं इसलिए कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने आए।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अभिषेक की मां सिंगल मदर हैं। शादी के कुछ ही साल बाद उनके पिता अलग हो गए। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि बहुत मुश्किल होता है सिंगल मदर बनकर बच्चों की परवरिश करना। अभिषेक ने बताया कि उनकी मां केवल 10वीं पास हैं। 6-7 साल की उम्र से उनकी मां ने दोनों भाईयों का पालन-पोषण किया है। आज वो जो कुछ भी हैं अपनी मां की वजह से हैं।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अभिषेक मर्चेंट नेवी की बजाय एयरफोर्स में जाना चाहते थे। अब वो अपनी नौकरी छोड़ना चाहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाना चाहते हैं। अभिषेक का इंटरेस्ट फिल्मों के डायरेक्शन में है। साथ ही वो एक्टिगं भी करना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि अगर आप डायरेक्टर बन गए तो मुझे काम दीजिएगा। आजकल इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है इसलिए काम आसानी से नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अभिषेक ने केबीसी में बढ़िया खेल दिखाया, जिसका नतीजा रहा कि वो 50 लाख तक के सवाल तक पहुंच गए। यहां उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए अभिषेक ने लंबा वक्त लिया। जीत के बाद अमिताभ ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने कहा कि जीवन में इसे बोलने के लिए मुझे बहुत कम अवसर मिलता है। 15वें सवाल के लिए एक करोड़ का सवाल शुरू होने से पहले ही हूटर बज गया। जिसके बाद 50 लाख जीतने के साथ अभिषेक अब आगे का खेल बुधवार को खेलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।