फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10- बिग बी का बड़ा खुलासा, कर्जदारों की धमकी और पैसा-काम ना होने की वजह से अपनाया केबीसी का ऑफर

Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reveals why he accepted kbc show offer
TV Show

पॉपुलर टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को 18 साल हो चुके है और शुरुआत से ही बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इसे होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने साल 2000 में मिले इस ऑफर को खुशी-खुशी अपना लिया था। शो के अपनाने के पीछे अमिताभ की बड़ी मजबूरी थी। लेकिन शो के पॉपुलर होने से अमिताभ की जिंदगी में अलग ही रौनक आ गई। तो आइए जानते हैं आखिर किस मजबूरी के कारण अमिताभ ने इस शो को करने के लिए हां कहा..

kbc 10 amitabh bachchan reveals why he accepted kbc show offer
TV Show

'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन चल रहा है और ऐसे में खुद अमिताभ बच्चन ने शो के अपनाने की ठोस वजह बताई थी। अमिताभ शो को अपनाने के पीछे उनकी बड़ी मजबूरी नजर आ रही थी। क्योंकि आपको बता दें कि 90 के दशक में अमिताभ का करियर बिल्कुल डूब चुका था।

kbc 10 amitabh bachchan reveals why he accepted kbc show offer
TV Show

यहां तक कि उनकी प्रोड्क्शन कंपनी एबीसीएल भी दिवालिया घोषित हो चुकी थी। ऐसे में अमिताभ के सिर पर कई लोगों का करोड़ों रुपये का कर्जा चढ़ गया। एक तरह से अमिताभ चारों ओर मुसीबतों से घिर गए थे। ना तो उनके पास पैसा था और ना ही उन्हें कोई काम दे रहा है। जो फिल्में इस दौर में बनाई थी सबकी सब फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reveals why he accepted kbc show offer
TV Show

ऐसे में साल 2000 में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को हां कहने के अलावा अमिताभ बच्चन के पास कोई चारा नहीं था और उन्होंने बिना सोचे समझे इस शो को होस्ट करने के लिए हां कह दिया। अमिताभ के बुरे समय में उनके इस फैसले ने आज उन्हें 'सदी का महानायक' बना दिया है और उन्होंने अपना सारा कर्ज भी उतार दिया था।

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reveals why he accepted kbc show offer
TV Show

शो को आज 18 साल हो चुके हैं और घर-घर में इस शो को पसंद किया जाता है। इसी शो के जरिए अमिताभ बच्चन आमजन में पॉपुलर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अमिताभ शो के इस तरह होस्ट करते हैं कि आखिरी तक दर्शक टीवी से ही चिपके रहते हैं। बता दें कि केबीसी 10 की शुरुआत 3 सितंबर को हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed