{"_id":"5bd16c54bdec2269952dbbc0","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-manjunath-won-12-50-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: मंजूनाथ का टैलेंट देख अमिताभ भी रह गए हैरान, चंद सवालों के जवाब से जीत गए लाखों रुपये","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: मंजूनाथ का टैलेंट देख अमिताभ भी रह गए हैरान, चंद सवालों के जवाब से जीत गए लाखों रुपये
Thu, 25 Oct 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचना हर किसी का सपना होता है लेकिन ऐसे कम ही होते हैं जिनके सपने साकार होते हैं। 24 अक्टूबर को ऐसा ही मौका मिला बंगलुरू के रहने वाले मंजूनाथ सेठ को। मंजूनाथ यूनिसेफ में कम्यूनिकेशन डेवलपर हैं। इससे पहले वो भारत पेट्रोलियम में काम करते थे।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
मंजूनाथ गर्भवती महिलाओं को वैक्सिनेशन के बारे में जागरुकता लाने का काम करते हैं। अमिताभ बच्चन खुद भी यूनिसेफ से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तो केवल ब्रांड एम्बेसडर बनकर चेहरा बने हुए हैं लेकिन असली मेहनत तो कार्यकर्ता करते हैं।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : file photo
शो के दौरान मंजूनाथ ने अपनेे एक खास हुनर को भी दिखाया। उन्हें सीटी बजाने में महारत है। अमिताभ बच्चन के सामने मंजूनाथ ने उन्हीं की फिल्म का एक गाना 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना...' सुनाया। जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
- फोटो : file photo
मंजूनाथ ने बेहतरीन खेल दिखाया और केवल एक लाइफलाइन का इस्तेमाल कर वो 11वें सवाल तक पहुंच गए। 11वां सवाल उनके सामने आया कि शीतकालीन ओलंपिक खेलों में शिवा केशवन ने किस खेल में 6 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है? इसके ऑप्शन थे- ल्यूज, स्केलेटन, एल्पाइन स्कीइंग, बॉब्सले।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : file photo
मंजूनाथ ने इस सवाल के जवाब के लिए सबसे पहले जोड़ीदार लाइफलाइन का इस्तेेमाल किया। जब इसका जवाब उन्हें नहीं मिला तो फिफ्टी-फिफ्टी का इस्तेमाल किया। इस पर भी जब जवाब नहीं मिला तो आखिरी लाइफलाइन एक्सपर्ट की सलाह ली। इसके आगे वो बिना लाइफलाइन के 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।