KBC Season 10 मोस्ट पॉपुलर क्विज शो चल रहा है और एक महीने बाद जाकर शो को पहला करोड़पति कंटेस्टेंट एक बार फिर महिला के रूप में मिल गया है। बात कर रहे हैं KBC 10 Contestant बिनीता जैन की जो देश के पूर्वी राज्य असम की रहने वाली हैं और बच्चों को ट्यूशन देकर अपने घर का खर्च चलाती हैं। तो चलिए बात करते हैं उन 5 बड़े सवालों की जिन्होंने एक साधारण महिला को रातोंरात करोड़पति बना दिया...
केबीसी 10: इन 5 बड़े सवालों ने बनाया बिनीता जैन को रातोंरात करोड़पति, जानिए क्या था आखिरी सवाल
11वां सवाल: 6 लाख 40 हजार।
हूलॉक गिबन इनमें से किस जीव की भारत में पाई जाने वाली अकेली स्पीशीज है?
1.बंदर
2. एप
3.गिद्ध
4. याक --
उत्तर- 2. एप
12वां सवाल: 12 लाख 50 हजार।
इनमें से कौनसी किताब वर्ष 1944 में अप्रैल से सितंबर महीने के बीच जेल में लिखी गई थी?
1. द डिस्कवरी ऑफ इंडिया,
2. माइन काम्फ
3. माय एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ
4. गीतांजलि
उत्तर: द डिस्कवरी ऑफ इंडिया
13वां सवाल: 25 लाख।
कौन से स्वतंत्रता सेनानी भारतीय पेट्रोलियम उद्योग के जनक रुप में जाने जाते हैं?
1. केशव दत्त मालविया
2. केलाश नाथ काट्जू
3. नित्यानंद कानुनगो
4. सरदार स्वरन सिंह
उत्तर: केशव दत्त मालविया
14वां सवाल: 50 लाख।
किस शहर के बारे में मार्क ट्वेन ने लिखा था,' यह इतिहास से भी प्राचीन है, परंपराओं से भी पुराना है, दंत कथाओं से भी पुरातन है और अब इन सबको एक साथ कर देंगे तो उससे भी दोगुना प्राचीन है?
1. दिल्ली,
2. ढाका
3. प्रयाग
5. वाराणसी
उत्तर: वाराणसी
