मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। कपिल के कॉमेडी शो को तो ऑनएयर होने में अभी कुछ दिन बाकी है लेकिन इससे पहले आप उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ एक साथ एक ही मंच पर देखेंगे। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करके दी।
8 महीने बाद कपिल की हुई टीवी पर वापसी, अब अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर बैठेंगे। शो में कपिल शर्मा के साथ 'द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन' के फाउंडर रवि कालरा भी होंगे। इसके साथ ही उनके दोस्त और कॉमेडियन चंदन प्रभाकर भी नजर आएंगे। यह 'केबीसी 10' का स्पेशल कर्मवीर एपिसोड है। सूत्रों की मानें तो बिग बी का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' 26 नवंबर को ऑफ एयर हो रहा है जिस वजह से इस एपिसोड को ग्रैंड फिनाले की तहत शूट किया गया है।
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान कपिल के साथ आए रवि कालरा ने कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया 'कपिल ऐसे बुजुर्गों को सहारा देते हैं जिनके अमीर बेटे उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़कर चले जाते हैं।' कपिल 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहे हैं। कुछ देर पहले ही कपिल ने सोशल मीडिया पर गिन्नी को जन्मदिन की बधाई एक खूबसूरत कैप्शन के साथ दी। कपिल ने लिखा - 'हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया। मुझे एक अच्छा इंसान बनाने के लिए और बेहिसाब प्यार करने के लिए भी बहुत बहुत शुक्रिया। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
Thank u for always standing strong with me in every situation of life.,thank u for making me a better person.,thank u for ur unconditional love. Happy birthday @ChatrathGinni love u ❤️ pic.twitter.com/sgaakYgsbO
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होगी। शादी में उनके खास मेहमान और दोस्त ही शामिल होंगे। शादी की सेरेमनी 10 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। बता दें कि 10 तारीख की रात को कपिल के घर मातारानी का जागरण होगा। इसके अगले दिन यानी 11 दिसंबर को गिन्नी के घर जालंधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। रिसेप्शन पार्टी 14 दिसंबर को अमृतसर में होगी। इन सबसे निपटने के बाद कपिल बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक पार्टी रखेंगे। यह पार्टी मुंबई में होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई रिसेप्शन की तारीख 24 दिसंबर बताई जा रही है, लेकिन आपको शायद ही पता हो कि 12 दिसंबर को देश के धनाडय व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी भी मुंबई में ही होगी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल को हाल ही में हॉलीवुड की एक वेब सीरीज का ऑफर आया है जिसके पेपर्स साइन करने को लेकर अभी केवल बातें हुई हैं। हॉलीवुड की बैड ममाज नाम की एक कंपनी ने उन्हें हॉलीवुड की एक सीरीज के लिए चुना है।