{"_id":"5b98ac87867a55019d616ca1","slug":"kbc-10-seven-episode-rabindra-kumar-acharya-with-big-b","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट ने बिग बी को दी शो के रूल बदलने की नसीहत, कहा- आखिरी सवाल पर मिले लाइफ लाइन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट ने बिग बी को दी शो के रूल बदलने की नसीहत, कहा- आखिरी सवाल पर मिले लाइफ लाइन
Wed, 12 Sep 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर क्विज शो केबीसी में ये पहली बार देखने को मिला है जब किसी कंटेस्टेंट ने खेल के नियम को बदलने की बात कह डाली। जी हां, बात कर रहे हैं शो के 7वें एपिसोड की जहां ओडिशा के भुवनेश्वर से हॉट सीट पर अपनी किस्मत आजमाने आए आरबीआई के पूर्व ऑफिसर रविंद्र कुमार आचार्य की जो शो के रूल से नाखुश हैं... आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ बीते एपिसोड में..
2 of 5
TV Show
कंटेस्टेंट रविंद्र शो में अपनी पत्नी संग आए थे और शुरुआती दौर में अच्छा भी खेल रहे थे। लेकिन एक लाख चालीस हजार के सवाल पर ही वह अपनी चारों लाइफ खो चुके थे। लेकिन इससे पहले जब अमिताभ ने उन्हें खेल के नियम समझाए तो उन्होंने बिग बी को ही नसीहत दे डाली।
3 of 5
TV Show
दरअसल, शो के होस्ट बिग बी ने उन्हें बताया कि शो के खिताबी सवाल यानी 7 करोड़ के सवाल पर कोई लाइफ लाइन नहीं होगी और अगर आपके पास आखिरी सवाल पर कोई लाइफ लाइन बचती भी हैं तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में रविंद्र ने कहा कि आखिरी सवाल पर भी लाइफ लाइन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
TV Show
आचार्य की बात सुनने के बाद बिग बी थोड़ी देर के लिए स्तब्ध हो गए और कैमरे के सामने शो के मेकर्स से रविंद्र की बात पर विचार करने को कहा। बता दें कि अमिताभ ने ये भी बताया कि ऐसा अमेरिकी शो Who Wants to Be a Millionaire? में हो चुका है ।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 9
रविंद्र 3 लाख 20 हजार के सवाल पर आने से पहले ही अपनी 3 तीन लाइफ लाइफ गवां चुके थे। ऐसे में इस सवाल पर उन्होंने अपनी पत्नी को बुला आखिरी लाइफ लाइन भी इस्तेमाल कर ली। सवाल था कि भारत के कौनसे उपराष्ट्रपति देश के तीन राष्ट्रपति के साथ काम कर चुके हैं? इस सवाल पर आचार्य और उनकी पत्नी ने काफी देर तक चर्चा की और आखिर में गेम को क्विट करना ही मुनासिब समझा। वह शो से सिर्फ 1 लाख 40 हजार रुपये ही जीत सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।