फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: टीचर होकर भी इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, गलत जवाब से जीती हुई राशि गंवाई

Fri, 11 Oct 2019 10:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show surbhi gunjan dave loss
kbc 11 - फोटो : sony

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को डॉक्टर सुरभि गुंजन दवे हॉट सीट पर पहुंचीं। सुरभि गुजरात के जामनगर की रहने वाली हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने के बाद जब वो अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचीं तो फूट फूटकर रोने लगीं। उन्हें रोता देख अमिताभ ने उन्हें चुप कराया। सुरभि पेशे से टीचर हैं और वो टीचिंग की पढ़ाई करने वालों को पढ़ाती हैं।

kbc 11 amitabh bachchan show surbhi gunjan dave loss
kbc 11 - फोटो : sony

सुरभि को पढ़ाई का बेहद शौक है। उनके पास 9 डिग्रियां हैं। शादी के बाद सुरभि लगातार पढ़ाई करती रहीं। इसमें उनके ससुरालवालों ने पूरा सहयोग दिया। सुरभि के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आपके पास 9 डिग्रियां हैं लेकिन मेरा तो पूरा जीवन बीत गया और एक भी डिग्री हासिल नहीं कर पाया।' 

kbc 11 amitabh bachchan show surbhi gunjan dave loss
kbc 11 - फोटो : sony

सवाल: फ्लैट्स और हाई हील्स इनमें से किसके प्रकार हैं?
जवाब: जूते

सवाल: 'सावधान' और 'विश्राम' की स्थिति का प्रयोग इनमें से किस गतिविधि के दौरान किए जाने की संभावना सबसे अधिक होती है?
जवाब: परेड

सवाल: लाल रंग में कौन सा रंग बराबर मात्रा में मिलाने पर गुलाबी हो जाता है?
जवाब: सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show surbhi gunjan dave loss
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : sony

सवाल: इनमें से कौन सा रेशा एक पौधे के तने से प्राप्त होता है?
जवाब: जूट

सवाल: जनवरी 2019 में भारतीय संसद ने इनमें से किस वर्ग को 10% आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक पारित किया?
जवाब: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

सवाल: इनमें से क्या 'मार्केटिंग मिक्स' या 'चार Ps' में से एक नहीं है?
जवाब: प्रोसेस

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show surbhi gunjan dave loss
kbc - फोटो : sony

सवाल: भारत के किस पारंपरिक खेल के बारे में धारणा है कि इसकी उत्पत्ति रथेरा नामक प्राचीन खेल से हुई है जिसमें रथ या घोड़े का इस्तेमाल होता था?
जवाब: खो-खो

सवाल: पारंपरिक तौर पर इनमें से क्या संख्या में 24 माने गए हैं?
जवाब: जैन तीर्थंकर

सवाल: इस तस्वीर में नजर आ रही इस गजल ठुमरी और दादरा गायिका को पहचानिए।
जवाब: बेगम अख्तर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed