Mohita Sharma IPS: कौन बनेगा करोड़पति 12 दर्शकों की पसंद बना हुआ है। अमिताभ बच्चन अपनी शैली से हर बार मनोरंजन करने में कामयाब रहते हैं। कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम बनी थी। अब केबीसी 12 में एक महिला आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ जीत गई हैं। सामने आए प्रोमो से अभी ये साफ नहीं हुआ है कि वे सात करोड़ जीत पाती हैं या नहीं।
KBC 12: इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं ये महिला IPS, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो साझा किया है। वीडियो में हॉट सीट पर मोहिता शर्मा बैठी हुई हैं। सबसे पहले उन्हें 50 लाख रुपये जीतते हुए दिखाया जाता है। उसके बाद मोहिता एक करोड़ रुपये जीत जाती हैं। अमिताभ कहते हैं, 'ये प्रश्न है एक करोड़ रुपये का। बहुत होशियारी के साथ खेलिएगा।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
मोहिता सवाल का सही जवाब दे देती है और एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहती हैं। मोहिता कहती हैं कि 'चाहे जो भी धनराशि जीतकर जाऊं लेकिन जब रात को सोऊं तो ऐसा लगे कि बढ़िया खेल खेला है।' एक करोड़ जीतने के बाद उनसे 16वां सवाल सात करोड़ के लिए पूछा जाता है। अब ये देखना होगा कि क्या मोहिता शर्मा सात करोड़ रुपये जीत पाती हैं या नहीं। बता दें कि यह एपिसोड 17 नवंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा
मोहिता शर्मा मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई है। मोहिता के पिता दिल्ली में मारुति कंपनी में नौकरी करते थे जबकि मां गृहणी हैं। मोहिता 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है। अभी वे जम्मू-कश्मीर में कार्यरत हैं। 2019 में उन्होंने आईएफएस अधिकारी रुशल गर्ग से शादी की है। उनका ससुराल चंडीगढ़ में है।
इससे पहले दिल्ली की रहने वाली नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं। नाजिया ने एक करोड़ की रकम जीती ली। सात करोड़ के सवाल का जवाब नाजिया नहीं दे पाईं और शो को छोड़ दिया। नाजिया से सात करोड़ का सवाल सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा पूछा गया, जिसका जवाब वह नहीं दे पाईं।