अमिताभ बच्चन कई सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान वह कंटेस्टेंट से खुलकर बात करते हैं। कोई उन्हें अपनी बातों से हंसाता है, तो कोई उनकी आंखों में आंसू ले आता है। अक्सर अमिताभ को देखकर महिलाएं अपना दिल दे बैठती हैं। लेकिन कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब अमिताभ बच्चन ने कैमरे के सामने किसी को डेट पर साथ जाने को कहा हो। ये सुनने के बाद न सिर्फ ऑडियंन बल्कि खुद कंटेस्टेंट भी अपने कानों पर यकीन नहीं कर पा रही थी। चारों तरफ से सिर्फ तालियों की आवाज आ रही थी। महिला कंटेस्टेट के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी शर्माते नजर आ रहे थे। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से डरे बिना किसको और क्यों डेट पर ले जाने की बात कही।
KBC 13: इस कंटेस्टेंट को डेट पर ले जाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, कही दिल की बात
मां ने की शिकायत
Puri duniya jinke sath dream date par janeka sapna dekhti hain woh hua hakikat mein Shakti ke liye #KBC13 ke manch par. Dekhiye yeh mazedaar pal ko #KaunBanegaCrorepati mein aaj raat, 9 baje, sirf Sony par.#SawaalJoBhiHoJawaabAapHiHo @SrBachchan pic.twitter.com/5x6S2oGobp
अमिताभ बच्चन के सामने आज नैनीताल की टीचर शक्तिप्रभा हॉट सीट पर आने वाली हैं। शो में उनकी मां ने अमिताभ बच्चन से अपनी बेटी की शिकायत की कि शक्तिप्रभा को शादी के लिए कोई लड़का पसंद नहीं आता। इस पर अमिताभ बच्चन ने उनसे कारण पूछा तो शक्तिप्रभा ने बताया कि उन्हें अरेंज मैरिज का सेटअप अजीब लगता है। क्योंकि जब भी वह किसी लड़के से बात करने की कोशिश करती हैं, तो उनके सवाल सुनकर उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह शादी के लिए नहीं बल्कि जॉब इंटरव्यू के लिए जवाब दे रही हैं।
कंटेस्टेंट को डेट के लिए कहा
#KBC13 mein aayi ek contestant ke 1st date bane AB sir! Dekhiye iss interesting pal ko #KaunBanegaCrorepati mein, aaj raat 9 baje, sirf Sony par.#SawaalJoBhiHoJawaabAapHiHo @SrBachchan pic.twitter.com/dxwwykwtkZ
शक्तिलेखा ने अमिताभ को बताया कि कभी भी किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं। यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि अगर मैं आपको डेट पर लेकर जाऊ तो कैसा लगेगा। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
बिग बी के मुंह से अपने लिए यह बात सुनकर शक्तिलेखा कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह शो में शर्माते हुए भी दिखीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनकी जिंदगी की इससे खूबसूरत डेट और कोई नहीं हो सकती।
शक्तिलेखा से इंट्रोडक्शन देते हुए अमिताभ ने कहा कि 'मेरा नाम अमिताभ बच्चन है और मैं सोनी टीवी पर एक छोटा सा क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करता हूं। अगर आप को पसंद नहीं है ये शो तो हम छोड़ देंगे इसे। अमिताभ आज पूरे शो के दैरान मजाक मस्ती करते नजर आएंगे।